Mothers Day 2023: मदर्स डे पर मां के लिए बनाएं ये स्पेशल केक, ऐसे दें मीठा सरप्राइज
Edited By Nancy Tomar

Cup Cake Recipe
Edited By Nancy Tomar

Cup Cake Recipe
Cup Cake Recipe: हर किसी के लिए मां पूरे संसार से बढ़कर होती है। मदर्स डे आने वाला है और इस दिन को खास बनाने के लिए हर कोई अपने-अपने तरीके अपनाता है। कोई अपनी मां को अच्छी जगह घुमाने लेकर जाता है, तो कोई उन्हें गिफ्ट देता है।
कोई अपनी मां के लिए कुछ बेहतरीन बनाकर उनके दिन को स्पेशन बनाना चाहता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कप केक की रेसिपी, जिससे आप भी मदर्स डे के खास मौके पर अपनी मां के प्रति प्यार जताकर उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं कप केक।
1 कप मैदा, 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर, 3/4 पीसी हुई चीनी, आधा टेबलस्पून कोको पाउडर, आधा टीस्पून वनीला एसेंस, नमक वाला बटर 2 छोटा चम्मच, 3/4 दूध, आधा चम्मच कॉफी पाउडर
कप केक बनाने के लिए सबसे पहले आपको ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर फ्रीहिट कर लेना है। इसके बाद एक बड़ा बाउल लें। इसके बाद इस बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, कोको पाउडर और चीनी को अच्छे से मिला लें।
इसके बाद इसमें मुलायम मक्खन, वनीला एसेंस, कॉफी पेस्ट और दूध मिलाकर एक स्मूथ मिश्रण बना लें। (ध्यान रहें कि इसमें कोई भी गांठ ना पड़ जाएं) इसके बाद इसको सांचे में डाल दें और फिर 180 डिग्री पर बेक करने के लिए रख दें।
(इसे आप करीबन 15 से 20 मिनट के लिए रखें) बीच-बीच में आप इसे तूथपिक डाल कर चेक करते रहें, ऐसा करने से आपको पता लग जाएगा कि ये सही से बेक हुआ है या नहीं। फिर अगर टूथपिक बाहर आ जाती है, तो आपका केक बनकर तैयार है। इसके बाद आप अपने कप केक को बाहर निकाल लें।
इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसके बाद जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो इसे अपने पसंद की फ्रॉस्टिंग करें। (अगर आप गरम केक पर ही फ्रॉस्टिंग तो ये पिघल जाएगी और आपका केक खराब हो सकता है।)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: