Sweet Lime Peel Uses: गर्मी में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फल मौसंबी और संतरे हैं. इन्हें शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि फल के साथ-साथ इसके छिलके भी कई तरह से इस्तेमाल किए जाते हैं? अगर नहीं, तो यकीनन आप छिलके फेंकना पसंद करते होंगे. मगर अब ऐसा ना करें, क्योंकि इनका इस्तेमाल घर की साफ-सफाई में बहुत ही आसानी से किया जा सकता है. आप इन छिलकों की मदद से ओवन की बदबू मिनटों में दूर कर सकते हैं. बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए, क्योंकि कई बार जानकारी ना होने की वजह से ओवन खराब हो सकता है. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप महंगे क्लीनर खरीदने की बजाय मौसंबी के छिलके से ओवन को फ्रेश बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- मिनट में बनाएं टेस्टी चीज सैंडविच, स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेस्ट
कैसे इस्तेमाल करें मौसंबी के छिलके?
मौसंबी के छिलकों का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. आप इसका पाउडर चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कर सकते हैं. इसके अलावा, आप छिलकों का इस्तेमाल बदबू को मिटाने के लिए भी कर सकते हैं. बस सही तरीका पता होना चाहिए.
क्यों आती है ओवन से बदबू?
ओवन या माइक्रोवेव में बदबू आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे-
- खाना गिर जाना या जल जाना
- लंबे समय तक सफाई न करना
- तेल और मसालों का जमाव
- फूड के छोटे-छोटे कण अंदर रह जाना
मौसंबी के छिलकों से कैसे दूर करें बदबू?
- आप स्टीम क्लीनिंग की मदद से ओवन की बदबू को दूर भगा सकते हैं. इसके लिए एक बाउल में पानी डालें. फिर इसमें मौसंबी के छिलके डालकर 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म करें. बस ऊपर आई स्टीम को कपड़े की मदद से साफ करें.
- अगर कहीं दाग नजर आ रहा है तो आपको छिलका रगड़ना चाहिए. ऐसा करने से दाग ना सिर्फ साफ हो जाएगा, बल्कि ओवन चमकने भी लगेगा.
- आप छिलकों को सुखाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपको नेचुरल एयर फ्रेशनर मिलेगा और ओवन हमेशा फ्रेश रहेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
- ओवन साफ करते वक्त स्वीच को पहले बंद कर दें और इसके बाद गीले कपड़े का इस्तेमाल करें.
- बहुत ज्यादा गंदगी को क्लीनर से साफ करें. क्लीनर बनाने के लिए छिलकों का पाउडर बनाया जा सकता है.
- छिलकों से साफ करने का तरीका आप हफ्ते में एक बार अपना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बाल धोने में कर दी गलती तो गंजा होने लगेगा सिर, यहां जानिए किस तरह करना चाहिए हेयर वॉश
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines