Morning Health Tips: सुबह की शुरुआत पानी पीने से की जाए तो इससे बेहतर और कुछ नहीं होता। रातभर नींद लेने के बाद सुबह पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी भी होता है। मगर कुछ लोग सीधा बेड टी या फिर कॉफी पीना पसंद करते हैं। क्या खाली पेट इन चीजों का सेवन सही है? यह जानना बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं इस बारे में। ऐसे लोगों के लिए क्या ऑप्शन हैं जिन्हें सुबह-सुबह पानी पीना पसंद नहीं होता है।
क्या सुबह चाय-कॉफी पीना सही होता है?
अक्सर लोग नींद खुलते ही चाय या कॉफी की डिमांड करते हैं। लेकिन दिन की शुरुआत इन कैफीन ड्रिंक्स से करना काफी हानिकारक हो सकता है। सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने से एसिडिटी और पाचन की समस्याएं हो सकती हैं। खाली पेट चाय पीने से ही ब्लड शुगर लेवल डिसबैलेंस हो जाता है। इसलिए खाली पेट चाय या कॉफी पीना अच्छा ऑप्शन नहीं है।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: क्या आपका पार्टनर कर रहा है आपका यूज? इन 5 संकेतों से लगाएं पता
पानी है बेस्ट ऑप्शन
जी हां, सुबह की शुरुआत पानी पीने से की जाए तो इससे बेहतर और कुछ नहीं है। रातभर सोने से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। उसकी पूर्ति करने के लिए पानी पीना जरूरी होता है। पानी हाइड्रेशन पूरा करता है, साथ ही बीपी को कंट्रोल करता है।
पानी के अलावा कौन से विकल्प हैं?
एप्पल साइडर विनेगर
जिन लोगों का शुगर लेवल हाई रहता है, उन्हें सुबह के समय खाली पेट आधे गिलास पानी के साथ एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीना चाहिए।
ग्रीन टी
ग्रीन टी से भी सुबह की शुरुआत की जा सकती है। यह चाय एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इससे पीने से वजन घटाया जा सकता है और मेटाबॉलिज्म भी स्ट्रॉन्ग होता है।
ब्लैक कॉफी
कॉफी हेल्दी ड्रिंक्स में से एक है, इसे पीने से शरीर को बहुत लाभ मिलते हैं। कुछ लोग सुबह उठते ही सबसे पहले कॉफी पीते हैं। सुबह-सुबह खाली पेट काली कॉफी पीने से हाइड्रेशन पूरा होता है। ब्लैक कॉफी पीने से वेट मैनेजमेंट होता है, कॉफी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है, साथ ही ब्लैक कॉफी पीने से सूजन की समस्या भी दूर होती है।
एलोवेरा जूस
सुबह की शुरुआत किसी भी फल या सब्जी के ताजे जूस से की जाए तो बढ़िया रहता है। एलोवेरा गुणों से भरपूर होता है। इसका जूस पीने से स्किन और पेट की समस्याएं दूर होती हैं। अगर आपकी त्वचा में सूजन या कटने के निशान हैं, तो एलोवेरा जूस पीना फायदेमंद होगा। एलोवेरा जूस गैस और एसिडिटी की समस्या को भी दूर करता है।
ये भी पढ़ें- क्या हंसने से सच में बढ़ती है आंखों की रोशनी? नई रिसर्च में हुआ खुलासा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
59 mins agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
14 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
18 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
22 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
23 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines