सुबह खाली पेट चाय पिएं या कॉफी-पानी? क्या है ज्यादा फायदेमंद, जानिए एक्सपर्ट की राय

Morning Health Tips: रातभर नींद लेने के बाद सुबह सबसे पहले हमें क्या खाना या पीना चाहिए। हालांकि, भारत में लोगों की सुबह चाय से होती है। मगर क्या खाली पेट चाय-कॉफी पीना सही होता है? जानिए सुबह की शुरुआत पानी से करें या कोई और बेहतर विकल्प है?

Healthy Morning Drinks

Healthy Morning Drinks

Morning Health Tips: सुबह की शुरुआत पानी पीने से की जाए तो इससे बेहतर और कुछ नहीं होता। रातभर नींद लेने के बाद सुबह पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी भी होता है। मगर कुछ लोग सीधा बेड टी या फिर कॉफी पीना पसंद करते हैं। क्या खाली पेट इन चीजों का सेवन सही है? यह जानना बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं इस बारे में। ऐसे लोगों के लिए क्या ऑप्शन हैं जिन्हें सुबह-सुबह पानी पीना पसंद नहीं होता है।

विज्ञापन

क्या सुबह चाय-कॉफी पीना सही होता है?

अक्सर लोग नींद खुलते ही चाय या कॉफी की डिमांड करते हैं। लेकिन दिन की शुरुआत इन कैफीन ड्रिंक्स से करना काफी हानिकारक हो सकता है। सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने से एसिडिटी और पाचन की समस्याएं हो सकती हैं। खाली पेट चाय पीने से ही ब्लड शुगर लेवल डिसबैलेंस हो जाता है। इसलिए खाली पेट चाय या कॉफी पीना अच्छा ऑप्शन नहीं है।

विज्ञापन

पानी है बेस्ट ऑप्शन

जी हां, सुबह की शुरुआत पानी पीने से की जाए तो इससे बेहतर और कुछ नहीं है। रातभर सोने से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। उसकी पूर्ति करने के लिए पानी पीना जरूरी होता है।  पानी हाइड्रेशन पूरा करता है, साथ ही बीपी को कंट्रोल करता है।

विज्ञापन

पानी के अलावा कौन से विकल्प हैं?

एप्पल साइडर विनेगर

जिन लोगों का शुगर लेवल हाई रहता है, उन्हें सुबह के समय खाली पेट आधे गिलास पानी के साथ एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीना चाहिए।

विज्ञापन

ग्रीन टी

ग्रीन टी से भी सुबह की शुरुआत की जा सकती है। यह चाय एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इससे पीने से वजन घटाया जा सकता है और मेटाबॉलिज्म भी स्ट्रॉन्ग होता है।

विज्ञापन

morning healthy drinks

ब्लैक कॉफी

विज्ञापन

कॉफी हेल्दी ड्रिंक्स में से एक है, इसे पीने से शरीर को बहुत लाभ मिलते हैं। कुछ लोग सुबह उठते ही सबसे पहले कॉफी पीते हैं। सुबह-सुबह खाली पेट काली कॉफी पीने से हाइड्रेशन पूरा होता है। ब्लैक कॉफी पीने से वेट मैनेजमेंट होता है, कॉफी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है, साथ ही ब्लैक कॉफी पीने से सूजन की समस्या भी दूर होती है।

एलोवेरा जूस

विज्ञापन

सुबह की शुरुआत किसी भी फल या सब्जी के ताजे जूस से की जाए तो बढ़िया रहता है। एलोवेरा गुणों से भरपूर होता है। इसका जूस पीने से स्किन और पेट की समस्याएं दूर होती हैं। अगर आपकी त्वचा में सूजन या कटने के निशान हैं, तो एलोवेरा जूस पीना फायदेमंद होगा। एलोवेरा जूस गैस और एसिडिटी की समस्या को भी दूर करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ