होली पर नहीं बनाना चाहते मीठा? फटाफट तैयार करें क्रिस्पी मूंग दाल की गुजिया, स्वाद ऐसा हर कोई करेगा तारीफ

Moong Dal Gujiya: होली के मौके पर लोग अक्सर मीठा बनाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो नमकीन गुजिया भी बना सकते हैं. नमकीन गुजिया का स्वाद बहुत ही लाजवाब है जिसे आसानी से तैयार किया जा सकता है. 

Namkeen Moong Dal Gujiya Recipe

नमकीन मूंग दाल की गुजिया की रेसिपी. Image Credit- Shuttetstock

Namkeen Moong Dal Gujiya Recipe: होली का त्योहार आते ही घरों में अलग ही तरह की रौनक होने लगती है. तरह-तरह के पकवान बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. आमतौर पर इस दिन मीठी गुजिया बनाई जाती है और मेहमानों को सर्व की जाती है. लेकिन उन लोगों का क्या जो मीठा नहीं खाते? वो लोग गुजिया खा ही नहीं पाते, ऐसे में नमकीन गुजिया बनाई जा सकती है. नमकीन गुजिया बनाने के लिए आप मूंग की दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मसालेदार बनेगी. इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि बच्चे से लेकर बड़े तक, लगभग सभी को बहुत पसंद आएगा. आइए जानते हैं होली स्पेशल क्रिस्पी मूंग दाल गुजिया बनाने की आसान रेसिपी. 

विज्ञापन
विज्ञापन

नमकीन मूंग दाल की गुजिया की रेसिपी

सामग्री 

  • आटा लगाने के लिए
  • मैदा- 2 कप 
  • तेल- 3 बड़े चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • पानी- जरूरत अनुसार 
  • स्टफिंग के लिए 
  • मूंग दाल- 1 कप 
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच 
  • सौंफ- आधा छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच 
  • गरम मसाला- 1 चम्मच 
  • हींग- जरूरत के अनुसार 
  • हरी मिर्च- गर्निश करने के लिए 

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में मैदा, नमक और घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए हल्के हाथों से सख्त आटा गूंथ लें.
  • आटे को ढककर 20 मिनट के लिए रख दें और मूंग दाल की स्टफिंग तैयार करें. इसके लिए भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकालकर इसे दरदरा पीस लें.
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, सौंफ व हींग डालें. जब मसाले चटकने लगें इसमें पिसी दाल डालकर हल्की आंच पर पकाएं. इस दौरान दाल को लगातार चलाते रहें ताकि वह चिपके नहीं. 
  • दाल को हल्का पकाने के बाद इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक और गरम मसाला डालें. जब दाल सूखी और हल्की क्रिस्पी हो जाए तो गैस बंद कर दें. अपने हिसाब से हरी मिर्च और हरा धनिया डालें और गुजिया बनाने के लिए रख दें.
  • अब आटे की छोटी लोई बनाएं और 2 चम्मच स्टफिंग रखें. आधा मोड़कर किनारों को अच्छी तरह दबा दें और अगर आप चाहें तो चम्मच या कांटा इस्तेमाल कर सकते हैं. सारी इसी तरह गुजिया बनाने के बाद गैस पर तेल की कड़ाही रखें. 
  • जब तेल गर्म हो जाए तो गुजिया को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. हल्की आंच पर गुजिया को फ्राई करें, क्योंकि ऐसा करने से ये ज्यादा क्रिस्पी बनती हैं. 
  • सारी इसी तरह गुजिया फ्राई करने के बाद एक प्लेट में निकाल लें. फिर इमली की चटनी या हरी चटनी के साथ गुजिया को सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें- किचन का चिपचिपा एग्जॉस्ट फैन कैसे करें साफ? यहां जानिए मिनटों में चमकाने का तरीका

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ