Moong Dal Dhokla Recipe: स्नैक में बनाएं प्रोटीनयुक्त मूंग दाल ढोकला, नोट करें रेसिपी

Moong Dal Dhokla Recipe Make Protein-rich Moong Dal Dhokla in Snack, note the recipe

Moong Dal Dhokla Recipe

Moong Dal Dhokla Recipe In Hindi: ढोकला एक बेहद लोकप्रिय गुजराती डिश है। इसलिए ढोकला आपको स्ट्रीट फूड के तौर पर आसानी से मिल जाता है। आमतौर पर ढोकले की आपको ढेरों वैराइटीज जैसे- चावल ढोकला, मैदा ढोकला या सूजी ढोकला आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन क्या कभी आपने मूंग दाल ढोकला ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मूंग दाल ढोकला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। मूंग दाल प्रोटीन जैसे हेल्दी गुणों से भरपूर होती है। इसलिए अगर आप अपने दिन की हेल्दी शुरूआत करना चाहते हैं तो ये पौष्टिक ढोकला आपके लिए अच्छा ऑप्शन है, तो चलिए जानते हैं मूंग दाल ढोकला (Moong Dal Dhokla Recipe) बनाने की रेसिपी-

विज्ञापन
विज्ञापन

मूंग दाल ढोकला बनाने की सामग्री-

  • 3/4 कप मूंग दाल (बिना छिलके वाली)
  • 1 टेबलस्पून बेसन
  • 2 टेबलस्पून दही
  • 1/2 टी स्पून तिल
  • 1 टेबलस्पून नारियल कद्दूकस
  • 1/2 टी स्पून राई
  • 1/2 टी स्पून हल्दी
  • डेढ़ टी स्पून चीनी
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • डेढ़ टी स्पून फ्रूट साल्ट

अभी पढ़ें – ऑमलेट का मजा तो आपने खूब लिया होगा, लेकिन आज ट्राई करें अंडे का स्वादिष्ट हलवा, जानें रेसिपी

मूंग दाल ढोकला बनाने की रेसिपी- (Moong Dal Dhokla Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले बिना छिलके वाली (पीली) मूंग दाल को धो लें।
  • फिर आप इसको रातभर पानी में भिगोकर रख दें।
  • इसके बाद आप सुबह मिक्सी में भिगोई मूंग दाल, हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डालें।
  • फिर आप इसको पीसकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर एक बड़े बाउल में निकाल लें।
  • इसके बाद आप इसमें चीनी, हींग, बेसन और दही डालें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद आप इसमें स्वादानुसार फ्रूट साल्ट, हल्दी और थोड़ा सा तेल डालकर मिलाएं।
  • फिर आप एक ट्रे या थाली तो घी या तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
  • इसके बाद आप तैयार मिक्चर को ट्रे में डालकर अचछी तरह से फैला दें।
  • फिर आप थाली स्टीमर में रखें और करीब 10-15 मिनट तक पका लें।
  • इसके बाद आप एक छोटा नॉनस्टिक पैन पर थोड़ा सा तेल डालकर गर्म कर लें।
  • फिर आप इसमें राई दाना डालकर चटकाएं।
  • इसके बाद आप इसमें तिल और हींग डालकर मीडियम आंच पर भून लें।
  • फिर आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालकर भून लें।
  • इसके बाद आप तैयार तड़के को ढोकले के ऊपर अच्छे से फैला दें।
  • अब आपका हेल्दी मूंग दाल ढोकला बनकर तैयार हो चुका है।
  • फिर आप इसको बारीक कटी हरी धनिया पत्ती और कद्दूकस नारियल से गार्निश करें।
  • इसके बाद आप इसको हरी चटनी के साथ ठंडा-ठंडा सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ