हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मानसून में किस तरह का कपड़ा पहनना सही? जानें बॉडी के लिए कौन सा कंफर्टेबल

Monsoon Tips: Monsoon Tips बारिश के मौसम में सही कपड़े का चयन करना बहुत जरूरी है। स्किन केयर और हेयर केयर की तरह बॉडी को भी मौसम के साथ देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए मानसून के मौसम में सही कपड़े का चयन करना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
बारिश में किस तरह का कपड़ा पहनना सही? Source- Freepik

Monsoon Tips: बारिश की मार और हवा में नमी की मात्रा बढ़ने के साथ, स्किन केयर और हेयर केयर रुटीन की तरह ही कपड़ों को भी मौसमी के साथ बदलना जरूरी होता है। मानसून का मौसम बारिश और चिपचिपी नमी पूरे दिन तरोताजा और आरामदायक बने रहने के लिए चुनौतियां लेकर आता है। इसलिए, मानसून के मौसम में सही कपड़े का चयन करना बहुत जरूरी है। इस दौरान आपको जल्दी सूखने वाले और हल्के कपड़े चुनना चाहिए। आइए जानते हैं आपकी बॉडी के लिए कौन से कपड़े कंफर्टेबल हो सकते हैं।

मलमल

मलमल एक ऐसा कपड़ा है, जो काफी कंफर्टेबल होता है। यह हवादार होता है, यह गर्मी को कम करता है और ज्यादातर प्राकृतिक कपड़ों की तुलना में जल्दी सूख जाता है। यह गर्मी की तरह नमी को भी कम करता है। बारिश के मौसम में पहनने के लिए अच्छा माना जाता है।

ये भी पढ़ें-  गर्मियों में ट्राई करें ये 5 नेचुरल रूम फ्रेशनर, पूरा घर रहेगा तरोताजा

जॉर्जेट और क्रेप

जॉर्जेट और क्रेप कपड़े थोड़े पारदर्शी, हल्के और दिखने में भी खूबसूरत होते हैं। ये मानसून के लिए एकदम सही हैं, क्योंकि ये पानी को नहीं रोकते और इस पर पसीने के धब्बे नहीं लगते हैं।

रेयान

रेयान मानसून में पहनने के लिए परफेक्ट कपड़ा माना जाता है, जो हल्का और जल्दी सूखने वाला है। यह बरसात के मौसम में चिपचिपे, नम दिनों के लिए एकदम सही है। इस खूबसूरत कपड़े से बना ड्रेस, शर्ट और यहां तक कि एथनिक वियर भी काफी अच्छा लगता है।

पॉलिएस्टर

लोगों में यह गलत धारणा है कि पॉलिएस्टर कपड़े खराब होते हैं। नए बुने हुए कपड़े नमी को कम करते हैं, जल्दी सूखते हैं और इनमें सिलवटें भी नहीं पड़तीं। हालांकि, यह गर्म दिनों के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन नहीं है, लेकिन यह मानसून के लिए बिल्कुल सही होता है।

ये भी पढ़ें- बालों में तेल लगाने का क्या है सही तरीका? जानें हेयर स्टाइलिस्ट की राय

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें