Monsoon Tips: बारिश के मौसम में बीमारियों के साथ-साथ कीड़े-मकोड़े भी बढ़ जाते हैं। जहां एक तरफ इस मौसम में चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है, वहीं दूसरी तरफ कीड़े-मकोड़े परेशानियां बढ़ा देते हैं। इस दौरान घर में मच्छर, चीटियां, मक्खियां, कॉकरोच और छिपकली का खतरा बढ़ जाता है। खासकर गांवों और पहाड़ी इलाकों में ये समस्या और भी बढ़ जाती है। साथ ही ये कीड़े-मकोड़े बीमारियों का कारण भी बनते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकते हैं…
बेकिंग सोडा
घर से कीड़े-मकोड़ों को भगाने के लिए बेकिंग सोडा और चीनी का घोल तैयार करें। इसके बाद इसे स्प्रे बोतल में भरें और जहां आपको कॉकरोच दिखें, वहां पर छिड़कें। इससे आप कॉकरोच से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि अगर आपके घर में चीटियां हैं, तो इस घोल का इस्तेमाल न करें।
ये भी पढ़ें- हरियाली तीज पर बी टाउन हसीनाओं की इन ग्रीन ट्रेडिशनल साड़ी लुक को करें ट्राई, आपसे नहीं हटेंगी किसी की निगाहें
नीम का तेल
नीम के तेल को सबसे अच्छा कीटनाशक दवा माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप इसे पानी में मिलाएं और घर की दीवारों और कोनों में छिड़कें। इसे आप चाहें तो घर पर लगे पौधों में भी छिड़क सकते हैं। इससे आपको कई तरह के कीड़े-मकोड़ों से छुटकारा मिलेगा और आप बीमार होने से बच सकेंगे।
प्याज और लहसुन का करें इस्तेमाल
कीड़े-मकोड़ों और खासकर छिपकलियों को भगाने के लिए प्याज और लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप प्याज और लहसुन का पेस्ट बनाएं, इसके बाद जहां आपको छिपकली दिखाई दें, उन जगहों पर डाल दें।
पुदीने के तेल का स्प्रे
अगर आपके घर में बहुत ज्यादा कीड़े-मकोड़ों हो गए हैं और आप इनसे बहुत परेशान हैं, तो इसके लिए आप घर पर ही पुदीने के तेल का स्प्रे तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए पुदीने के तेल में नींबू का रस और तेज पत्ते को पीसकर मिलाएं। इसके बाद इसे स्प्रे बोतल में भरें और घर के कोनों में छिड़कें।
ये भी पढ़ें- Weight Loss Tips: क्या है वजन घटाने का सही डाइट प्लान? डॉ. सिद्धांत भार्गव से जानें तरीका
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 hr agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
9 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
9 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
11 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
11 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
12 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
13 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines