Monsoon Skin Care Tips: बारिश के मौसम में अपनी स्किन अपना ग्लो खो देती है। ऐसे में स्किन को बेजान होने से बचाने के लिए खास देखभाल की जरूरत होती है। वैसे तो बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट मिलते हैं, जो आपकी स्किन का ग्लो को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। वहीं, कई बार इसमें मौजूद केमिकल आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं। ऐसे में आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। इसके लिए चुकंदर एक असरदार स्किन केयर प्रोडक्ट साबित हो सकता है। आइए जानते हैं आप चुकंदर से कौन-कौन से फेस पैक तैयार कर सकते हैं?
DIY चुकंदर फेस पैक
DIY चुकंदर फेस पैक पर घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। ये स्किन को फ्रेश, ग्लोइंग और गुलाबी बनाने में मदद करता है। इसे तैयार करने के लिए आप चुकंदर के रस को शहद या दही के साथ अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद धो लें। चुकंदर त्वचा को नेचुरल तरीके से हेल्दी रखने में मदद करता है। वहीं, दही या शहद त्वचा को हाइड्रेट रखता है।
चुकंदर का स्क्रब
चुकंदर का स्क्रब रूखी और बेजान हेल्दी बनाने और स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए चुकंदर के रस में थोड़ी चीनी या फिर पिसी हुई कॉफी में थोड़ा शहद या तेल डालकर अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर 2 मिनट के लिए स्क्रब करें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
चुकंदर का आईस क्यूब
अगर आप भी चेहरे के सूजन से परेशान हैं, तो इसके लिए चुकंदर का आईस क्यूब एक बेहतरीन उपाय है। इसे बनाने के लिए चुकंदर का पेस्ट तैयार कर लें इसके बाद इसे आईस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रिज में जमाने के लिए छोड़ दें। जमने के बाद एक पतले कपड़े में लपेटकर कुछ सेकंड के लिए अपने चेहरे पर धीरे से रगड़ें। इससे स्किन को ठंडक मिलती है और सूजन से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही स्किन फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है। खासकर गर्मी और बारिश के मौसम में।
ये भी पढ़ें- विटामिन के कैप्सूल से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये फूड, डाइट में करें शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
प्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
12 mins agoWorld Animal Day: सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी चाहते हैं प्यार और देखभाल, जानें कैसे रखें उनका ख्याल?
1 hr agoMumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
16 hrs agoगुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार
18 hrs agoप्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
18 hrs agoरात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
20 hrs agoपंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
1 day agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
1 day agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines