Skin Care Tips: मानसून के दिनों में बारिश के दिन आंखों को तो बड़े लुभाते हैं। लेकिन ये मौसम अपने साथ-साथ इंफेक्शन, नमी और बैक्टीरिया लेकर आता है। इससे स्किन पर प्रभाव पड़ता है और इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है। बरसात के मौसम में अपनी स्किन का सही ढंग से ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है, इसके लिए समस्या और उसका उपचार दोनों पता होना चाहिए। चलिए जानते हैं इस मौसम में कौन-कौन सी स्किन प्रॉब्लम हो सकती है और कैसे इससे बचा जा सकता है।
एक्जिमा
इस समस्या में त्वचा खुदरी और फटी-फटी नजर आने लगती है। ये बारिश की बूंदे पड़ने और उस स्किन को साफ न करने पर होता है। कई बार उस जगह पर छोटे फोड़े भी हो जाते हैं और खुजली बढ़ जाती है।
खुजली
मानसून में नमी अत्यधिक बढ़ जाती है, जिस वजह से स्किन पर खुजली होने लगती है। कई बार खुजली इतनी होती है कि इंसान के शरीर पर लाल -लाल दाग उभरने लगते हैं।
फंगल इंफेक्शन
बरसात में फंगल इंफेक्शन होना आम है, ये शरीर के कुछ अहम हिस्सों पर होते हैं जैसे जांघों पर, पैरों की उंगलियों के बीच, छाती के नीचे या फिर प्राइवेट एरिया में, ये कई बार इतने गंभीर हो जाते हैं कि बिना दवाओं और डॉक्टर की सलाह के इन्हें ठीक कर पाना मुश्किल हो जाता है।
ड्राई लिप्स
मानसून में नमी बढ़ने से स्किन के साथ-साथ होंठ भी सूखे हो जाते हैं। सूखे होंठ जल्दी फटने लगते हैं। फटे होठों पर धूल-मिट्टी जमने से खतरा बढ़ जाता है।
monsoon skin care tips
इससे बचने के लिए फॉलो करें ये स्किनकेयर रूटीन
बॉडी केयर
मानसून में अपनी त्वचा का की स्पेशल टेक केयर करना जरूरी है, इसके लिए आपको स्किन में मॉइश्चर बनाए रखना और साफ-सुथरा रखना जरूरी है। आप नहाने के पानी में नमक या डेटॉल डालकर नहा सकते हैं। एंटीबैक्टीरियल साबुन का यूज भी बॉडी को जर्म फ्री रखेगा। जब भी बाहर से घर आएं तो अच्छे से हाथ-मुंह और पैरों को धोएं।
ये भी पढ़ें- Travel Tips: शादी के बाद कम बजट में कपल्स घूम सकते हैं झारखंड के ये हिल स्टेशन
फेस केयर
इन दिनों चेहरे पर एक्ने पिंपल्स होने की समस्या भी रहती है, इसके लिए आप अच्छे और स्किन के हिसाब से प्रोडक्ट्स लें सकते हैं और यूज कर सकते हैं। ऑयली स्किन वालों को अपने फेस को बार-बार छूने से बचना चाहिए। दिन में दो बार फेस वॉश करें, आयली स्किन वाले लोग फेस टोनर यूज कर सकते हैं, ड्राई स्किन वाले इस स्टेप को स्किप कर सकते हैं। लास्ट में फेस पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूले।
लिप केयर
अपने होठों का ख्याल रखने के लिए लिप बाम जरूर लगाएं। आप चाहे तो नारियल तेल या बादाम के तेल की मसाज भी कर सकते हैं। होठों की डेडस्किन हटाने के लिए इन्हें स्क्रब भी कर सकते हैं। स्क्रब के लिए कॉफी और नारियल तेल मिलाकर लगा सकते हैं या फिर चीनी के पाउडर में टमाटर का रस लगाकर रगड़ सकते हैं।
हाइड्रेशन
बॉडी को हाइड्रेशन के लिए पानी की जरूरत होती है, इसके लिए दिनभर में भरपूर मात्रा मे पानी पिएं और ऐसे फलों का सेवन करें जो शरीर में लिक्विड मेंटेन रखें। आप नींबू, खीरा, संतरा और पपीते जैसे फल खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sleeping Tips: स्कैंडिनेवियाई स्लिप मेथड क्या है, कपल्स में क्यों बढ़ रहा है इसका चलन?
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
35 mins agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
4 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
5 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
7 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
8 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
11 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines