Monsoon Skin Care Tips: बारिश के मौसम में सेहत का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। नमी के कारण इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना भी बेहद जरुरी होता है। बरसात में स्किन ग्रीसी और चिपचिपी हो जाती है और इससे एक्ने की समस्या बढ़ जाती है।
इसलिए कहा जाता है कि बरसात में अपने स्किन केयर रूटीन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं मॉनसून स्किन केयर टिप्स, जिससे आप अपनी स्किन का ख्याल बेहतर तरीके से रख सकते हैं। चलिए जान लेते हैं…
(Monsoon Skin Care Tips) बरसात में फॉलो करें ये स्किन केयर टिप्स
1. हैवी मेकअप से बचें
बारिश के मौसम में ध्यान देना चाहिए कि ज्यादा हैवी मेकअप ना हो। बरसात के मौसम में नमी ज्यादा होती है और मेकअप करने के बाद जब पसीना आता है तो इससे मेकअप फैल जाता है। इससे स्किन के पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं और स्किन खराब हो सकती है। इसलिए कहा जाता है कि बारिश में ज्यादा मेकअप नहीं करना चाहिए।
2. स्किन को ड्राई रखना जरूरी
बारिश के मौसम में उमस और नमी होने की वजह से चेहरा चिपचिपा हो जाता है। इससे फेस पर पसीना आता है और इसकी वजह से मुंहासे की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए बरसात में ध्यान रखें कि स्किन ड्राई रहे। साथ ही त्वचा को टाइम टू टाइम क्लियर करें। इसके लिए फेस वॉश या फिर रोजवॉटर को यूज किया जा सकता है।
3. नेचुरल स्क्रब को यूज करें
बारिश के मौसम में आपको अपनी स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है। इसके लिए आपको हर एक-दो दिन बीच करके अपने फेस को एक्सफोलिएट करना चाहिए। इससे आपके फेस पर जमे बैक्टीरिया और वायरस निकल जाते हैं। इसके लिए आप घर में ही नेचुरल इनग्रेडिएंट से स्क्रब बनाकर यूज कर सकते हैं।
4. सनस्क्रीन से दूरी ना बनाएं
बारिश के मौसम में सनस्क्रीन को इग्नोर नहीं करना चाहिए। दरअसल, बरसात में कुछ लोग सोचते हैं कि सनस्क्रीन लगाने की क्या जरूरत है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। सनस्क्रीन लगाना हर मौसम में जरूरी होता है। ये स्किन पर एक तरह से प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है।
5. स्किन को क्लीन रखना जरूरी
बारिश के मौसम में नमी बढ़ जाती है। इसके कारण स्किन चिपचिपी और ग्रीसी रहती है। साथ ही धूल और गंदगी चिपकने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए स्किन को हमेशा क्लीन करते रहना चाहिए।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
6 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
7 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
7 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
9 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
10 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
11 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
13 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines