Monsoon Skin Care Tips: बारिश का मौसम गर्मी से तो राहत दिलाता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की गंभीर बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में सेहत का बेहद ख्याल रखने की जरुरत होती है, लेकिन बरसात में स्किन का और भी ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है।
बारिश के कारण मौसम में नमी रहती है और इसकी वजह से कई तरह की त्वचा से संबंधित परेशानियां हो सकती है। साथ ही इस मौसम में स्किन की चमक भी फीकी हो जाती है। इतना ही नहीं बल्कि मानसून फंगल इंफेक्शन और मुंहासे का कारण भी बन सकता है। इसलिए स्किन पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत होती है।
स्किन केयर रूटीन का रखें खास ख्याल
इसके लिए आपको अपने स्किन केयर रूटीन का खास ख्याल रखना चाहिए। साथ ही स्किन केयर रूटीन में घरेलू फेस पैक को भी शामिल किया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बरसात में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए किन घरेलू फेस पैक को यूज किया जा सकता है। चलिए जान लेते हैं…
(Monsoon Skin Care Tips) बरसात में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू फेस पैक
1. चंदन पाउडर और हल्दी का मास्क एक बेहतर फेस पैक
इसके लिए आपको एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर और 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर लेना है। इसके बाद इसमें गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10 मिनट के बाद अपने चेहरे को अच्छे से धो लें।
2. फलों का मास्क भी देता है गजब के लाभ
फलों का मास्क बनाने के लिए आपको एक बड़े बाउल में केले, सेब, स्ट्रॉबेरी लेना है। साथ ही इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें। अब इन्हें ब्लेंडर की मदद से पीस लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं और फिर 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को अच्छे से धो लें।
3. बेसन, हल्दी और नींबू का रस मिलाकर बनाएं फेस पैक
इसके लिए आपको एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी मिलाना है। साथ ही इसमें 2-3 बूंद नींबू का रस भी मिला लें। अब इस मिश्रण का पेस्ट बनाने के लिए गुलाब जल यूज करें। इसके बाद इसे अपने फेस पर लगाएं और फिर 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें।
4. ओटमील, गुलाब जल से बना फेस पैक
इसको बनाने के लिए आपको एक बड़ा बाउल लेना है। बाउल में 3 चम्मच ओटमील,1 बड़ा चम्मच गुलाब जल लें और 1 चम्मच शहद और दही के साथ इसे अच्छे से मिक्स करें। इस पेस्ट को अब अपने फेस पर लगाएं और आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines