How To Maintain Contact Lens In Monsoon: मानसून का मौसम जितना खूबसूरत है उतना ही सेहत के लिए खतरनाक भी होता है। इस मौसम में हेल्थ को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही करनी आपको महंगी पड़ सकती है। इस मौसम में संक्रमण सबसे ज्यादा हमारी स्किन और आंखों में फैलता है। इसलिए सबसे पहले इसका बचाव करना बहुत जरूरी है। बारिश में नमी और पानी के कारण कई लोगों को चश्मा पहनना दिक्कत कर सकता है। इसी कारण आजकल चश्मे से ज्यादा कॉन्टैक्ट लेंस वियर करना पसंद करते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोग जानते हैं कि बारिश में लेंस पहनने से भी इंफेक्शन हो सकता है।
किन बातों का ध्यान रखें
अगर आप भी बारिश में कॉन्टैक्ट लेंस वियर करते हैं तो अपनी आंखों को बिल्कुल हल्के में न लें। बारिश के दौरान हाथों में मौजूद इंफेक्शन आंखों तक फैलता है। तो, बारिश के मौसम में अपने कॉन्टैक्ट लेंस के साथ-साथ आई केयर कैसे कर सकते हैं? आइए जान लेते हैं..
कॉन्टैक्ट लेंस से इंफेक्शन कैसे होता है
- कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर सो जाना
- नहाते समय कॉन्टैक्ट लेंस पहने रहना
- कॉन्टैक्ट लेंस पहने ही बारिश में भीगना
- कॉन्टैक्ट लेंस पहने ही आंखों को रब करना।
अन्य मौसम के मुकाबले डबल खतरा
बारिश के दौरान कई वायरस, बैक्टीरिया और अन्य संक्रमणों का जोखिम होता है। हवा में नमी ज्यादा हानिकारक बैक्टीरिया फैलाती है, जो कई बीमारियों की वजह बनती है। अगर बारिश में कॉन्टैक्ट लेंस का यूज करते हैं तो आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। क्योंकि बारिश का पानी कॉन्टैक्ट लेंस के अंदर जाकर रिएक्शन कर सकता है।
कॉन्टैक्ट लेंस के कारण इंफेक्शन होने के कई कारण हो सकते हैं। क्योंकि बरसात में एकेंथामियोबा बढ़ते हैं। ये एकेंथामियोबा नामक छोटे जीव पानी में रहते हैं, जिनमें नल का पानी, स्विमिंग पूल और गर्म टब शामिल हैं। अगर पानी में कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं, तो यह आसानी से आंखों को इंफेक्टेड कर सकता है।
हमारी त्वचा, मुंह और नाक पर मौजूद आम बैक्टीरिया आमतौर पर कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन आपके कॉन्टैक्ट लेंस पर उनका जमा होना खतरनाक साबित हो सकता है। इसके कारण आंख पर होने वाली छोटी सी खुजली भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।
आंखों के संक्रमण से बचने के लिए अपने हाथ वॉश करें और अपने लेंस को साफ रखें। दूसरा जीवाणु स्यूडोमोनास एरुगिनोसा है। इससे कॉर्निया में संक्रमण जल्दी फैलता है।
बारिश में कॉन्टैक्ट लेंस पहनते समय किन बातों का रखें ध्यान
- आंखों पर हाथ लगाने से पहले संक्रमण से बचने के लिए हाथों को अच्छी तरह वॉश करें।
- गंदे पानी से आंखों को बचाएं।
- आंखों में इंफेक्शन बढ़ जाए तो कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- बारिश में कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से बचें। हाथ धोकर ही कॉन्टैक्ट लेंस पहनें।
- कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से आंखों में जलन या खुजली महसूस हो तो सावधानी से निकालकर रख दें।
ये भी पढ़ें- बरसात के मौसम में आपकी इम्यूनिटी भी हो जाती है कमजोर? ये 6 ड्रिंक्स हैं मददगारडकतचरगहपडचग9-
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
5 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
9 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
10 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
13 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
15 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines