Monsoon Health Tips: बारिश में स्वाद के चक्कर में भूलकर भी नहीं खाएं ये चीजें, नहीं तो भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

Monsoon Health Tips

Monsoon Health Tips

Monsoon Health Tips: बारिश का मौसम गर्मी से तो राहत दिला देता है, लेकिन कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। बरसात के मौसम में हर किसी को ज्यादा ध्यान देने की जरुरत होती है। साथ ही बरसात में डाइट का भी खास ख्याल रखना चाहिए और कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

बारिश में अगर आप अपनी डाइट पर ध्यान नहीं देते हैं, तो इससे भी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बारिश में किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए, जिससे आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

विज्ञापन

बारिश में भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

1. हरी पत्तेदार सब्जियों से बनाएं दूरी

बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे सलाद, पालक, पत्तागोभी, फूलगोभी आदि से दूर रहना चाहिए। दरअसल, बारिश में इन सब्जियों में कई प्रकार के बैक्टीरिया मौजूद होते हैं और इनकी वजह से आप कई गंभीर बीमारीयों के करीब जा सकते हैं। वहीं, अगर आप इन्हें खाना भी चाहते हैं तो ध्यान रखें कि इन्हें बहुत ध्यान और तरीके से साफ करें। साथ ही इन्हें नमक वाले पानी में डालकर रखें और इसके बाद यूज करें।

2. स्ट्रीट फूडस को करें इग्नोर

बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूडस से भी दूर रहें। बरसात के मौसम में गोल गप्पे, चाट आदि खाने की शौकीनों को संभल कर रहना चाहिए। क्योंकि इनमें उपयोग किया जाने वाला पानी दूषित हो सकता है और इसकी वजह से आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए बरसात में इस तरह के खाने से परहेज करना चाहिए।

विज्ञापन
3. कटे या छिले हुए फल को भी ना खाएं

अक्सर आपने देखा होगा कि बदलते मौसम के चलते सर्दी-जुकाम की समस्या बहुत से लोगों को परेशान करती है। इसलिए इस मौसम में आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए। ध्यान रहें कि खाने की चीजों को लंबे टाइम तक खुला ना रखें और खाने के समय ही फलों को काटें। अगर आप लापरवाही करेंगे तो बीमार पड़ सकते हैं।

4. तैलीय और मसालेदार भोजन से दूर रहे

बारिश के मौसम में बहुत सारे लोग तैलीय और मसालेदान खाना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। बरसात में इस तरह का खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। साथ ही ये कई बीमारियों के भी करीब ले जा सकता है। इसलिए इससे दूर ही रहें।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ