Monsoon Hair Care Tips: बारिश के मौसम में जितनी जरूरत सेहत का ख्याल रखने की होती है, उतनी ही जरूरत बालों की देखभाल की भी होती है, लेकिन अक्सर हम बालों को लेकर लापरवाही कर जाते है और ये खासकर बारिश के दिनों में बहुत होता है। बारिश में अगर बाल गीले हो जाएं और उनकी केयर न रखी जाए, तो न सिर्फ बाल झड़ने लगेंगे, बल्कि उनमें डैंड्रफ और जुएं तक भी हो सकती है। बारिश में बाल गीले हो जाएं तो उनका ध्यान कैसे रखना है, क्या करना है और क्या न करें। इसलिए बालों की देखभाल के लिए आपको बता रहे हैं कुछ जरूरी टिप्स..
बालों को साफ पानी से वॉश करें
अगर आप बारिश में भीग जाती है, तो सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि घर आकर अपने गीले बालों को तुरंत साफ पानी से वॉश करें और फिर नैचरल शैंपू कर लें। शैंपू लगाकर बालों को 2-5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर धीरे-धीरे उंगलियों से मसाज करें, अब पानी से धो लें। ऐसा करने से बालों में जमी सारी गंदगी बाहर निकल जाएगी।
एकदम तौलिए से न करें साफ
इस मौसम में बाल भीग जाएं तो उनकी हालत बेहाल हो जाते है और उलझने लगते हैं। ऐसे में आप शैंपू करने के बाद बालों में एक अच्छा सा कंडीशनर लगाएं ताकि बाल मुलायम रहे। अब अपने गीले बालों को साफ टॉवल से कवर कर लें। गीले बालों को कभी भी जोर से तौलिए से न साफ करें, क्योंकि इससे गीले बाल ज्यादा टूटते हैं। आधे घंटे बाद बालों को तौलिए से धीरे-धीरे साफ करें और खुला छोड़ दें।
तेल गर्म करके लगाएं
अब नारियल या सरसों का तेल गर्म करें और उसमें थोड़ा सा-नींबू निचोड़ लें। ध्यान रहे कि तेल गुनगुना ही रहना चाहिए। अब इस तेल से बालों की जड़ों की अच्छी तरह से मसाज करें। चाहें तो बालों में तेल 3-4 घंटे के लिए लगा रहने दे और अगले दिन ही शैम्पू करें। गीले बाल अधिक टूटते हैं। आधे घंटे बाद बालों को तौलिए से धीरे-धीरे साफ करें और खुला छोड़ दें। इसके अलावा गीले बालों में कभी भी तेल न लगाएं।
गीले बालों पर न करें ड्रायर का इस्तेमाल
अक्सर बाल गीले होने पर उसे सुखाने के लिए ड्रायर का यूज करते हैं, जबकि यह बिल्कुल सही नहीं है। अगर आपके बाल बारिश में भीग जाते हैं, तो ड्रायर से बालों को सुखाने की कोशिश न करें बल्कि उन्हें नेचुरली सूखने दें। गीले बालों पर कंघी न करें, वरना बाल टूटने लगेंगे। जब बाल ड्राई जाएं, उसके बाद ही फिर कंघी करें।
ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने पहना बेटी ईशा अंबानी का ‘Mickey Mouse’ नेकलेस! जानें क्यों है इतना खास
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 hr agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
6 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
6 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
8 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
22 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines