हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Monsoon Fashion: बॉलीवुड की इन हसीनाओं से लें फैशन टिप्स, मानसून में दिखेंगी स्टाइलिश

विज्ञापन
bollywood actress Monsoon look tips

Monsoon Fashion: मानसून का मौसम सबसे स्टाइलिश दिखने का मौसम होता है। लेकिन अक्सर कुछ लोग बारिश का मौसम आते ही अपने कपड़े छुपा देते हैं और पुराने कपड़े पहनना शुरू कर देते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि बारिश के कारण उनके कपड़े खराब हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता।

बारिश के मौसम में अगर घर से बाहर जाना है तो छाता या रेनकोट का तो यूज करना ही होगा। साथ ही इस मौसम में सबसे स्टाइलिश कैसे दिखे ये भी बड़ा सवाल है।

बारिश के मौसम में किस तरह से खुद को करें तैयार 

दरअसल, बारिश में छाता या रेनकोट ही आपके स्टाइल पर चार चांद लगाता है। बस आपको उसको सही तरीके से यूज करना आना चाहिए। इसलिए आज हम आपको बारिश के मौसम में किस तरह से खुद को तैयार करना चाहिए उसके टिप्स देने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसज के मानसून लुक

1. आलिया भट्ट का ये मानसून लुक है बेहद खास

alia bhatt monsoon look

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वहीं, एक्ट्रेस अपनी फिल्म का प्रमोशन भी जोरों-शोरों से कर रही है। स्टाइल के मामले में भी एक्ट्रेस कभी पीछे नहीं रहती है। वहीं, इस फोटो में देखा जा सकता है कि ऑफ शोल्डर टॉप के साथ मल्टी कलर छाता लेकर एक्ट्रेस कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। बारिश के मौसम में एक्ट्रेस की तरह फ्लोरल प्रिंट के कपड़े बहुत ही कूल लुक देते हैं। आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं।

विज्ञापन
2. दीपिका पादुकोण का मानसून लुक बेहद शानदार

deepika padukon monsoon look

दीपिका पादुकोण से भी मानसून लुक के टिप्स लिए जा सकते हैं। एक्ट्रेस को बारिश के मौसम में शॉर्ट ड्रेस पहनकर घर से बाहर निकलना कूल लगता है। दरअसल, बरसात में सड़कों पर पानी भरा होता है ऐसे में अगर आप शॉर्ट ड्रेस पहनेंगे तो वो खराब नहीं होने से बचेंगी।

विज्ञापन
3. कटरीना कैफ का मानसून लुक भी हैं गजब

katrina kaif monsoon look

कटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमर्स एक्ट्रेस में से हैं। मानसून के मौसम में एक्ट्रेस घर से बाहर जाते समय अपना फेवरेट डबल कलर अम्ब्रेला कैरी करना नहीं भूलती। आप शायद मानसून में सफेद कपड़े पहनने के बारे में सोचे भी नहीं लेकिन कैट को शॉर्ट व्हाइट पेंट और हुडी में बेहद कूल देखा जा सकता है।

विज्ञापन
4. ये है कृति सनन का मानसून लुक

kriti sanon monsoon look

बारिश के मौसम में भूलकर भी जूते पहनकर बाहर नहीं जाना चाहिए। इस मौसम में आप सैंडल पहनकर ही निकलें। एक्ट्रेस कृति सेनन ने बारिश में प्लास्टिक के सैंडल पहने हैं जो पानी में खराब नहीं होते। साथ ही शॉर्ट जंपसूट के साथ ये ट्रांसपेरेंट छाता उन्हें स्टाइलिश लुक दे रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola