Mohabbat Ka Sharbat Recipe: मोहब्बत का शरबत पुरानी दिल्ली की सड़कों पर मिलने वाला शरबत है जो खासतौर से जामा मस्जिद के पास मिलता है. इस शरबत को लोग बेहद पसंद करते हैं. इसके एक घूंट से ही शरीर में ठंडक और ताजगी दौड़ जाती है. ऐसे में तरबूज से बनने वाले इस शरबत को आप भी आसानी से घर पर बना सकते हैं. मोहब्बत का शरबत बनाने की रेसिपी एकदम आसान है और यह पीने वालों को बेहद पसंद भी आता है. ऐसे में ईद (Eid 2026) के मौके पर इस खास शरबत से आप भी सभी की वाहवाही लूट सकती हैं. यहां जानिए कैसे बनाते हैं मोहब्बत वाला शरबत.
मोहब्बत वाला शरबत बनाने की रेसिपी
सामग्री –
तरबूज – 1
दूध – 1 लीटर
रूह अफ्जा – 2 चम्मच
चीनी – ऑप्शनल
बर्फ – एक ट्रे
शरबत बनाने की विधि –
- कम बीजों वाला तरबूज लेकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- एकदम ठंडा दूध लें और उसमें रूह अफ्जा डाल दें. अगर आप रूह अफ्जा नहीं डालना चाहते हैं तो कुछ तरबूज के टुकड़े पीसरकर दूध में मिला सकते हैं.
- अगर आप ज्यादा मीठा शरबत पीना चाहते हैं तो दूध में चीनी की चाशनी मिला सकते हैं.
- एक ट्रे के बर्फ के टुकड़े इस दूध में मिला लें.
- अब दूध में कटे हुए तरबूज के टुकड़े डाल दें.
बस तैयार है आपका मोहब्बत का शरबत. आप चाहे तो इसमें रैस्पबेरी जैली भी डाल सकते हैं. इससे शरबत का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है. शरबत की गार्निशिंग के लिए आप तरबूज के टुकड़े डाल सकते हैं. बहुत से लोग इस शरबत में सब्जा के बीज भी डालते हैं जिससे इसका टेक्सचर और बेहतर हो जाता है. लेकिन, आप ओथेंटिक रेसिपी को फॉलो करके भी शरबत का मजा ले सकते हैं.
मोहब्बत का शरबत पीने के फायदे
शरीर को ताजगी – मोहब्बत का शरबत ठंडा होता है और शरीर को ताजगी देता है.
दिल की सेहत – तरबूज में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत को फायदा देते हैं.
हाइड्रेशन मिलता है – शरीर को हाइड्रेटेड रखने में इस शरबत का कमाल का असर दिखता है.
स्किन को फायदा – एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते यह शरबत स्किन को भी फायदे देता है.
यह भी पढ़ें – Eidi Ideas For Kids: बच्चों को पैसे नहीं बल्कि ईदी में दें ये 7 यूनिक चीजें, देखते हैं खुश हो जाएंगे बच्चे
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
6 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
9 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
13 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
16 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines