Ganesh Chaturthi 2024: मोदक एक लोकप्रिय मिठाई है, जो महाराष्ट्र से आई है। यह मिठाई गणेश चतुर्थी के अवसर पर खासतौर पर बप्पा को भोग लगाने के लिए तैयार की जाती है। मोदक कई प्रकार के बनते हैं: स्टीम, फ्राई और चॉकलेट मोदक। गणेश चतुर्थी पर घरों में पारंपरिक मोदक बनाए जाते हैं, जिसका स्वाद लाजवाब होता है और इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। अगर आपको भी अपने घर में मोदक बनाने हैं, तो इस रेसिपी की मदद से बनाए। यह रेसिपी सभी सामग्रियों के साथ-साथ सिंपल और टेस्टी भी है।
इसे बनाने के लिए इन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी
मोदक की फिलिंग के लिए
- 1 कप नारियल का बुरादा
- 1 कप गुड़, पाउडर या पिघला हुआ
- 1 चुटकी जायफल का पाउडर
- 1 चुटकी केसर
आउटर लेयर के लिए
- पानी
- घी
- नमक
- चावल का आटा
ये भी पढ़ें- गर्दन पर परफ्यूम स्प्रे करने से काली होगी त्वचा? क्या कहते हैं स्किन एक्सपर्ट
इस विधि से बनाएं मोदक
Modak Recipe
फिलिंग की विधि
सबसे पहले फिलिंग बनाने की तैयारी कर लें, इसके लिए आपको गुड़ को पिघला लेना है। इसके बाद गैस पर एक पैन को गर्म होने दें। अब पैन में नारियल का बुरादा और गुड़ मिला लें। गैस को धीमा रखें ताकि मिकस्चर चिपके न। अब 1-2 मिनट पकाने के बाद इसमें केसर और जायफल डालकर मिक्स कर दें। दोबारा इस मिक्सचर को 1-2 मिनट के लिए पकाएं, फिर गैस ऑफ करके मिक्सचर को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
बाहर की लेयर के लिए क्या करें
एक बर्तन में 1 चम्मच घी के साथ पानी को उबाल लें, अब इसमें नमक और चावल का आटा डालकर गैस को स्लो करके पकाएं। आप इसे ढककर भी पका सकते हैं। जब ये पककर आधा हो जाए तो स्टील के बर्तन में निकाल लें। बर्तन पर पहले थोड़ा सा घी लगा लें ताकि ये मिश्रण उस चिपके न। जब ये डो थोड़ा ठंडा हो जाए तो हाथों की मदद से इसे अच्छे से गूंथ लें।
इसके बाद मोदकों को शेप देने के लिए आप मोदक बनाने वाला सांचा ले सकते हैं या फिर खुद से भी बना सकते हैं। खुद से बनाने के लिए आपको आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनानी होंगी। इसके बाद इन गोलियों को बेलकर इसमें फिलिंग डालनी होगी और चारों कोनों को आपस में जोड़कर एक लॉकिंग डिजाइन तैयार करना होगा। अब इन्हें स्टीम कर लें। स्टीमिंग के लिए आपको स्टीमिंग वाला बर्तन यूज कर सकते हैं या फिर घर पर एक स्थाई स्टीमर बना सकते हैं। स्थाई स्टीमर बनाने के लिए आपको एक पतीले में पानी उबालना होगा। इसके बाद उसके ऊपर एक छेद वाली प्लेट रखकर थोड़े से घी से ग्रीस कर लें।
तैयार मोदकों को इस पर रखकर 15 मिनट के लिए भाप में पकने दें।
ये भी पढ़ें- ग्लोइंग और ग्लास स्किन के लिए चेहरे पर रोजाना लगाएं चावल का पानी, मिनटों में आएगा निखार
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
3 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
6 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
11 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
12 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
14 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines