Clay Pots Cleaning Tips: आज भी कई घर ऐसे हैं जहां पर मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है. इनमें बना खाना स्वादिष्ट और हेल्दी होता है. कई बार खाना बहुत ही स्वादिष्ट लगता है, लेकिन इन्हें साफ करना थोड़ा अलग तरीका मांगता है. हालांकि, यह बहुत कम लोग जानते हैं कि मिट्टी के बर्तनों को केमिकल से साफ नहीं करना चाहिए. अगर आप भी बिना केमिकल के अपने मिट्टी के बर्तनों को चमकाना चाहते हैं यहां तो मशहूर शेफ पंकज भदौरिया के बताए आसान घरेलू तरीके जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- बच्चों की हाइट कैसे बढ़ाएं? आजमाएं ये आसान टिप्स, जल्दी दिखने लगेगा असर
क्यों नहीं करना चाहिए केमिकल का इस्तेमाल?
मिट्टी के बर्तन पोरस होते हैं, जिनमें साबुन या हार्श केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. अगर ऐसा करते हैं तो वो मिट्टी के बर्तन केमिकल अंदर तक सोख लेते हैं. साथ ही खाने का स्वाद पूरी तरह से बदल जाता है और बर्तन की क्वालिटी और लाइफ कम हो सकती है.
किन चीजों से करें साफ?
- मिट्टी के बर्तनों को हमेशा नेचुरल चीजों से साफ करना बेहतर है. इसके लिए सबसे पहले गर्म पानी से करें. पहली बार ऐसा करना सही है और वहीं अगर बर्तन नया है या हल्का गंदा है तो इसे गुनगुने पानी से 2–3 बार धो लें. ऐसा करने के बाद 20 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें. इसके बाद सूती कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें. ऐसा करने से जमी हुई गंदगी ढीली हो जाती है.
- जिद्दी दाग को हटाने के लिए आप नमक और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें. इसके बाद, 1 चम्मच मोटा नमक लें और आधा नींबू लेकर बर्तन के अंदर रगड़ें. इसे लगभग 10 मिनट छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें. नमक स्क्रब की तरह काम करता है और नींबू नेचुरल डिसइन्फेक्टेंट है.
- राख से सफाई करें क्योंकि पुराने समय में मिट्टी के बर्तन राख से ही साफ किए जाते थे. आप लकड़ी की राख से बर्तनों को साफ कर सकते हैं. रख में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और बर्तन में लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें.
- धोने के बाद मिट्टी के बर्तन को धूप में जरूर सुखाएं. ऐसा करने से अंदर के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं. मिट्टी के बर्तन धोने के बाद इन्हें उल्टा करके धूप में सुखाएं. फिर पूरी तरह सूखने के बाद ही स्टोर करें. अगर नमी रह गई तो इसमें फफूंदी लग सकती है.
इसे भी पढ़ें- Holi Tips आंखों में चला गया रंग? घबराएं नहीं, इन 5 उपायों से तुरंत मिलेगी राहत
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 hr agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 hr agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
2 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
5 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
19 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
23 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines