Miss Universe 2025 Cheating: पिछले दिनों 74वीं मिस यूनिवर्स का खिताब मेक्सिको की फातिमा बॉश ने अपने नाम किया था. वह मंजर देखने लायक था जब मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया केजर थेलविग ने उनके सिर पर ताज रखा था. फातिमा की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे थे. दुनियाभर में उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ हो रही थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनके जीतने को लेकर विवाद होता नजर आ रहा है. दरअसल, इस प्रतियोगिता के नतीजे पर कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं और फातिमा बॉश की जीत पर हेराफेरी के आरोप लग रहे हैं. विवाद के चलते फिनाले के कुछ दिनों बाद ही फाइनलिस्ट ओलिविया यासे ने मिस यूनिवर्स अफ्रीका और ओशिनिया 2025 का खिताब वापस कर दिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.
इसे भी पढ़ें- ड्रीमगर्ल के प्यार में कुछ इस तरह गिरे कि दिल के आगे दुनिया की ना चली… ऐसी थी Dharmendra और हेमा मालिनी की लव स्टोरी
नकली विजेता का आरोप लगा
मिस यूनिवर्स 2025 के विवाद के चलते उमर हार्फूच ने फातिमा बॉश की जीत पर हेराफेरी के आरोप लगाते हुए नकली विजेता घोषित कर दिया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि मिस मेक्सिको एक नकली विजेता है, क्योंकि मिस यूनिवर्स के मालिक राउल रोचा फातिमा बॉश के पिता के साथ बिजनेस करते हैं.
मिस कोटे डी आइवर समिति का फैसला
मिस कोटे डी आइवर समिति ने इस बात की घोषणा की है कि आइवरी कोस्ट की कंटेस्टेंट ओलिविया यासे अब संगठन द्वारा दिए गए किसी भी खिताब या जिम्मेदारी का हिस्सा नहीं रहेंगी. समिति के मुताबिक, वो अपने पर्सनल कारणों की वजह से पद से हट रही हैं, जिन्हें ये पद 21 नवंबर 2025 को बैंकॉक दिया गया था.
मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने क्या कहा?
कंटेस्टेंट ओलिविया यासे के अचानक से टाइटल छोड़ने के बाद मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने फिलहाल कुछ खास नहीं कहा है. मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से कहा गया है कि कोई भी जूरी अचानक नहीं बनाई गई थी. हालांकि, इसके बावजूद लोगों का कहना है कि आखिर अंदर क्या चल रहा है और कंटेस्टेंट्स क्यों ऑर्गनाइजेशन से दूर हो रहे हैं.
उमर हार्फूच पर लगा प्रतिबंध
विवादों के चलते एमयूओ ने उमर हार्फूच को ब्रांड से जुड़ने और उसके ट्रेडमार्क इस्तेमाल करने पर प्रतिबंधित कर दिया है. एमयूओ का कहना है कि सभी मूल्यांकन सही और ट्रांसपेरेंट प्रोटोकॉल से किए गए हैं. बता दें, उमर का दावा है कि एक सीक्रेट कमेटी ने पहले ही टॉप 30 फाइनलिस्ट्स को चुन लिया था.
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
3 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
4 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
19 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
20 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
21 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
22 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
22 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines