Mirchi Bada Recipe: कुछ लोगों को तीखा बहुत पसंद होता है और इसलिए वो खाने में ज्यादा तीखा खाते हैं। साथ ही कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो कम तीखा खाते हैं या फिर तीखे को इग्नोर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो लोग कम तीखा खाते हैं, वो मिर्ची बड़ा बहुत चाव से खाते हैं।
मिर्ची बडे का नाम सुनकर लगता है कि ये बहुत तीखा होता है, जाहिर सी बात है मिर्ची से बनता है, तो तीखा होना तो लाजमी है। ये एक ऐसा स्वादिष्ट व्यंजन है, जो कभी भी किसी भी टाइम बनाया जा सकता है।
इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है और इसे सभी बहुत चाव से खाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए इसकी आसान-सी रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आप इसे झटपट बना सकते हैं।
साम्रगी
हरी मिर्च मोटे साइज की- 11 (250 ग्राम), बेसन- 1 कप (100 ग्राम), उबले आलू- 3 (250 ग्राम), हरा धनिया- 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ), जीरा- ½ छोटी चम्मच (दरदरा कुटा हुआ), हल्दी पाउडर – ¼ छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच, धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच, अदरक का पेस्ट – ½ छोटी चम्मच, हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई), गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच, अमचूर पाउडर- ½ छोटी चम्मच, अजवायन- ½ छोटी चम्मच, बेकिंग सोडा- ½ पिंच, नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार, तेल- तलने के लिए
विधि
मिर्ची बडे को बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में बेसन लेना हैं और उसमें थोड़ा पानी डालकर पकोड़े जैसा घोल बनाकर तैयार कर लें। इसके बाद इसमें आधा छोटी चम्मच नमक, अजवायन और चौथाई छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर अच्छे से मिला लें और इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
इसके बाद आपको उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करना होगा और फिर एक कढ़ाई में तेल को गरम होने के लिए रख दें और इसमें जीरे को भूनने के लिए डाल दें और फिर इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर इसे अच्छे से भुन लें।
इसके बाद इसमें मैश किए हुए आलू, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाते हुए आलू को भून लें। इसके बाद आलू को भूनकर उतार लें और इसमें हरा धनिया डाल दें। इसके बाद बरी मिर्ची को धोकर सुखा लें और इसको लम्बाई में एक साइड से काट लें। (ध्यान रहें मिर्ची पूरी नहीं काटनी हैं)
इसके बाद कटी हुई मिर्च में आलू की स्टफिंग भर लें और इसके बाद इनको बेसन के घल में लपेटकर तल लें। आपका मिर्ची बडा बनकर तैयार है, इसे आप टमैटो सॉस, चटनी या अपनी मनपसंद किसी भी सॉस के साथ परोस सकते हैं।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines