Face Pack for Glowing Skin: साफ, सुंदर और ग्लोइंग त्वचा कौन नहीं चाहता है। हर कोई चाहता कि वो हमेशा हंसी और जवां दिखे और इसके लिए वो अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कोई पार्लर जाकर फेशियल करवाता है तो कोई घरेलू नुस्खे अपनाता है। ये तमाम तरीके अपनाने के बाद भी कई बार सिर्फ निराशा हाथ लगती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपके चेहरे पर नूर आ जाएगा।
आज हम आपको घर पर फेस पैक बनाना सिखाएंगे। ये फेस पैक इन दिनों काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और हो भी क्यों न। इसके फायदे ही इतने है। इसको स्किन पर लगाने से चेहरा इस तरह चमक जाता है कि पार्लर का फेशियल भी इसके आगे फेल हो जाता है। तो आइए जानते हैं इसे घर पर कैसे तैयार किया जाए।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2024: घर पर चाहिए पार्लर जैसा Glow? ट्राई करें डीप क्लींजिंग फेशियल
सामग्री
- दूध
- शहद
- चावल
मिल्की फेस पैक कैसे बनाएं
- इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले चावल को भिगोकर रख दें।
- इसके बाद चावल को पीस कर एक पेस्ट तैयार कर लें।
- अब पेस्ट में शहद और दूध डालकर मिक्स कर लें।
- तीन स्टेप में मिल्की फेस पैक बनकर तैयार है। अब आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।
फेस पैक के फायदे
इस फेस पैक में मौजूद तीनों चीजें चावल का आटा, शहद और दूध चेहरे के लिए फायदेमंद है। चावल का आटा टैनिंग कम करने में मदद करता है और इसमें एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं जो चेहरे से झुर्रियां हटाने में मदद करते हैं।
वहीं शहद की बात करें तो ये स्किन को मॉइस्चराइज करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। दूध चेहरे से डेड सेल्स को निकालता है और त्वचा को चमकदार और जवां बनाता है। इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगाने से काले धब्बे कम होते हैं और चेहरे में पिंपल्स भी नहीं होते हैं।
ये भी पढ़ें- Papaya Benefits: पपीते से त्वचा को होने वाले 7 फायदे, तीसरा जानकर बचा लेंगे हजारों रुपये!
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
16 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
16 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
17 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
18 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
20 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
20 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
20 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
23 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines