Milk Sharbat Recipe: गर्मियां शुरू होते ही लगभग सभी का मन कुछ ठंडा पीने का जरूर करता है। इस मौसम में शरीर तेजी से डिहाइड्रेट होने लगाता है। ऐसे में दूध का शरबत शरीर को ठंडा रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है। दूध का शरबत काफी टेस्टी होता है और ये शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। समर सीजन में अक्सर थोड़ा सा भी ज्यादा खा लेने पर पेट की गर्मी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप दूध का शरबत पीते हैं, तो इससे शरीर को राहत मिलती है। आइए जानते हैं कि इस खास शरबत को आप घर पर कैसे बना सकते हैं?
बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक लीटर दूध को कढ़ाई में डालकर उबाल लें। दूध को उबालते समय एक कटोरी में एक चम्मच मैदा लें उसमें आधा कम पानी डाल अच्छे से मिला लें।
2. इसके बाद इस पेस्ट को एक तरफ रख दें।
3. दूध में उबाल आने के बाद इसमें मैदे और पानी का पेस्ट मिलाएं। अब दूध को थोड़ी देर चलाएं।
4. इसके बाद दूध में 2 चम्मच चीनी डालें और इसे अच्छे से मिलाएं।
5. दूध के गाढ़ा होने के बाद इसे एक पतीले में ठंडा होने के लिए निकाल लें और फ्रिज में रख दें।
6. अब एक कढ़ाई को फिर से गर्म कर लें और इसमें 2 कप जितना पानी डाल दें।
7. इसके बाद इसके अंदर एक प्लेट को रखें इसमें भी भीगे हुए साबूदाना डालें।
8. पानी में भाप आने के बाद इसे ढक दें और थोड़ी देर पकने छोड़ दें।
9. दूसरी तरफ एक गहरे बर्तन में 400 एसएल पानी लें और पानी को गर्म करने के बाद उसमें जेली पाउडर को मिलाएं।
10. इसके बाद इसे अच्छे से घुलने तक पकाएं।
11. अब एक किनारे वाली थाली लें और इसमें जेली के घोल को पलट दें।
12. इसे जमने के लिए छोड़ दे और दूसरी तरफ साबूदाने के पक जाने के बाद उसे निकाल लें।
13. इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी लेकर उसमें साबूदाने की थाली को डालकर साबूदाने को अलग निकाल लें।
14. दूध को फ्रिज से बाहर निकाल लें और इसमें आधा कम गुलाब का शरबत मिलाएं, साबुदाने को भी अच्छे से मिला लें।
15. इसके बाद जेली के जमने के बाद चाकू से काटकर निकाल लें और दूध में मिलाएं। साथ ही इसमें भीगे हुए सब्जा के बीज को मिलाएं।
16. इसे और ठंडा करने के लिए इसमें बर्फ के टुकरे डाल दें और अब आपका शरबत बनकर तैयार है इसे आप सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
9 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
12 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
16 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
19 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines