हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Milk Lassi Recipe: गर्मी से राहत के लिए बनाएं मिल्क लस्सी, इस विधि से 5 मिनट में होगी तैयार

विज्ञापन
Milk Lassi Recipe

Milk Lassi Recipe: गर्मियों के मौसम में कुछ ना कुछ लिक्विड पीने का मन करता रहता है। गर्मी से छुटकारा पाने के लिए अक्सर दही की लस्सी पी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चे दूध या फिर पकाए हुए ठंडे दूध से बनाई गई लस्सी भी बहुत फायदेमंद होती है।

दूध की लस्सी भी शरीर को ठंडक देती है। साथ ही ये एसिटिडी को भी दूर करने में मदद करती है। इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नबीं लगता है और ये मिनटों में तैयार हो जाती है। इसलिए आज हम आपको मिल्क लस्सी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…

Milk Lassi बनाने के लिए जरुरी सामग्री

  • दूध- 1/2 लीटर
  • चीनी- 5 टी स्पून
  • इलायची पाउडर- 1 टी स्पून
  • रूह अफज़ा शरबत (वैकल्पिक)- 2 टी स्पून
  • आइस क्यूब्स- 5-6

Milk Lassi बनाने की विधि

  • दूध की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आपको दूध लेना है।
  • इसके लिए आप कच्चे या फिर पहले से पकाकर रखे ठंडे दूध को भी यूज कर सकते हैं।
  • अब दूध को मथनी की सहायता से कुछ देर तक अच्छी तरह से मथ लें।
  • फिर इसमें अपनी आवश्यकतानुसार पानी और स्वादानुसार चीनी डालकर 2 से 3 मिनट तक मथ लें।
  • अब दूध में 1 चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर दूध की लस्सी को ठंडा करने के लिए इसमें 5-6 आइस क्यूब्स डाल दें और 1-2 मिनट तक अलग रख दें।
  • इसके बाद जब ये अच्छे से ठंडी हो जाए तो इसमें फ्लेवर दें।
  • इसके लिए इसमें दो चम्मच रूह अफज़ा शरबत मिलाएं।
  • अब इसे मथनी की मदद से एक बार फिर अच्छे से मथ लें।
  • अगर आप चाहें तो बिना रुह अफज़ा का इस्तेमाल किए बिना सादी लस्सी भी बना सकते हैं।
  • इसके बाद इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें और ठंडा होने दें।
  • अब लस्सी सर्व करने से पहले उसे सर्विंग गिलास में डालें।
  • फिर इसमें ऊपर से 2-3 आइस क्यूब्स डालकर सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola