Milk Chocolate Vs Dark Chocolate: चॉकलेट खाना तो सभी को पसंद होता और ये आपको बाजार के कई अलग-अलग तरह के मिल जाएगी जैसे कि मिल्क चॉकलेट, डार्क चॉकलेट या हल्की डार्क चॉकलेट। साथ ही ये चॉकलेट आपको अलग-अलग क्वालिटी भी मिल जाएगी, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि डायबिटीज मरीजों के लिए मिल्क चॉकलेट या डार्क चॉकलेट में कौन-सी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। मैसाचुसेट्स स्थित हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं ने 1, 11 और 654 नर्सों के आंकड़ों का विश्लेषण किया, जिन्होंने 1970 और 1980 के दशक में किए गए सर्वे के माध्यम से अपनी खान-पान की आदतों, जिसमें चॉकलेट पसंद करने वाले भी शामिल थे के बारे में बताया गया।
डार्क चॉकलेट
रिसर्चर्स ने बताया कि डार्क चॉकलेट में मौजूद हाई फ्लेवनॉल की मात्रा के कारण इसके फायदे हो सकते हैं, जो आपके शरीर को हेल्दी रखता है। फ्लेवनॉल नेचुरल रूप से पाए जाने वाले यौगिक हैं, जो फलों और सब्जियों में भी पाए जाते हैं। ये मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
ये भी पढ़ें- हेल्दी डाइजेशन के लिए दही में मिलाएं ये 5 फूड्स, जानें खाने का तरीका
मिल्क चॉकलेट
मिल्क चॉकलेट या सफेद चॉकलेट में आमतौर पर ज्यादा चीनी होती है, जो डायबिटीज और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती है। ज्यादा चीनी के सेवन से मोटापा और शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है, जो गंभीर बीमारी का भी कारण बन सकते हैं।
दोनें में से कौन सा ज्यादा बेहतर
रिसर्च के अनुसार ये पता चलता है कि अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आप डार्क चॉकलेट खा सकते हैं, आपके लिए फायदेमंद होगा। साथ ही ये आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। वहीं, मिल्क चॉकलेट में चीनी की मात्रा ज्यादा होती जो एक नॉर्मल इंसान के लिए भी फायदेमंद नहीं होती है। अगर आप इसका सेवन करते हैं, आपका वजन बढ़ सकता है और आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Vitamin D की कमी पूरी करेगी ये हेल्दी डाइट, आसान रेसिपी, शरीर दर्द होगा ठीक
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
2 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
3 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
4 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
6 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
21 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines