Milk Bread Recipe: मीठे के शौकिनों को कुछ भी मीठा दे दो, तो उनका तो जैसे दिन ही बन जाता है। मीठा खाने के लिए लोग बहुत बेचैन रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं कि जिन्हें खाने के बाद मीठा जरूर चाहिए होता है और इसके लिए वो हर दिन कुछ ना कुछ जुगाड़ करते नजर आते हैं।
इसलिए आज हम आपके लिए लाएं एक स्पेशल मीठी रेसिपी, जो ब्रेड से बनती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसका नाम है मिल्क ब्रेड, जो दूध और ब्रेड से बनाया जाता है। इसे बच्चे बहुत चाव से खाते हैं और इसका स्वाद भी बेहद लजीज होता है। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं मिल्क ब्रेड।
मिल्क ब्रेड बनाने के लिए जरूरी सामग्री
2 ब्रेड, 2 कप दूध, 1-1/2 चम्मच बटर, चीनी स्वादानुसार, 1-1/2 कस्टर्ड पाउडर, 1 चम्मच टूटी-फ्रूटी, 3-4 पत्ते पुदीना
इस तरह से बनाएं मिल्क ब्रेड
मिल्क ब्रेड बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन लेना है। इसके बाद इस पैन में एक से डेढ़ चम्मच बटर डाल लें और इसे पिघलने दें। इसके बाद आप इस पैन में दोनों ब्रेड को रखें और इसे अच्छे से सेंक लें।
इसके बाद दोनों ब्रेड को एक-दूसरे के ऊपर रख दें। इसके बाद इन ब्रेज के ऊपर एक कप दूध डालें और इन्हें अच्छे से भिगो दें। इसके बाद कम से कम इसे 5 से 6 मिनट तक पकने दें।
इसके बाद इसमें आप अपने स्वाद के हिसाब से चीनी मिला लें और इसे अच्छे से पका लें। इसके बाद जब ये गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें। इसके बाद आप इसे टूटी-फ्रूटी और पुदीना के पत्तों से गार्निश कर लें। इसके बाद आप इसे बाउल में निकाल लें और फिर इसे खाने के लिए परोसे।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
45 mins agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
2 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
3 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
6 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
7 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
8 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
10 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
10 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines