Ways to Get rid of Lizards : छिपकली का नाम सुनते ही कुछ लोगों को घबराहट होने लगती है। अगर घर की दीवारों पर या कहीं पर भी उन्हें छिपकली दिख जाती है, तो उनका मन खराब हो जाता है। वहीं कुछ लोगों को तो छिपकलियों से इतना डर लगता है कि अगर कहीं उन्हें ये दिख जाती है तो वो दोबारा उस जगह पर जाने से कतराते है। इसके अलावा छिपकली अगर खाने में या पानी में गिर जाती है तो वो खतरनाक भी हो सकती है, क्योंकि छिपकली के लार और मल में सल्मोनेला नामक बैक्टीरिया होता है।
जो अगर खाने में गिर जाए और व्यक्ति उसे खा लें तो उससे उसे फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास उपाय, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर से छिपकलियों को आसानी से भगा सकते हैं।
घर से कैसे भगाएं छिपकलियों को ?
अंडे के छिलके
घर से छिपकलियों को भगाने के लिए अंडे के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, अंडे के छिलकों में से बहुत ज्यादा गंध आती है। इसलिए जहां-जहां सबसे ज्यादा छिपकलियां आती है वहां-वहां आप अंडे के छिलके रख दें। इससे उस जगह पर दोबारा कभी भी छिपकली नहीं आएगी।
कॉफी पाउडर और कत्था का पेस्ट
जिस जगह पर सबसे ज्यादा छिपकलियां आती है वहां-वहां कॉफी पाउडर और कत्था के पेस्ट को रख सकते है। इस पेस्ट को बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर में आधा चम्मच कत्था मिला लें। फिर उसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें और उन्हें वहां रख दें जहां सबसे ज्यादा छिपकलियां आती हैं।
काली मिर्च
छिपकलियों को भगाने के लिए काली मिर्च का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक बोतल में पानी भर लें। फिर आधा चम्मच काली मिर्च लें और उसे बारीक पीस लें। इसके बाद पानी से भरी बोतल में काली मिर्च के पाउडर को डाल लें और उसे अच्छे से मिला लें। फिर जहां भी आपको छिपकलियां दिखाएं दे वहां तभी उनके ऊपर वो स्प्रे कर दें। इससे उन्हें जलन होगी और वो भाग जाएंगी।
नेफ्थलीन की गोली
नेफ्थलीन की गोलियां से भी छिपकलियां भाग जाती है। इन्हें आप अलमारी के ऊपर या फिर ऊंचाई पर रख सकते हैं।
लहसुन
लहसुन के इस्तेमाल से भी छिपकलियों को भगाया जा सकता है। दरअसल, लहसुन से गंध आती है, जिससे कीड़े-मकोड़े, छिपकलियां और चुहिया भाग जाती है। घर में जहां कहीं भी सबसे ज्यादा छिपकलियां आती है वहां-वहां लहसुन के टुकड़े रख दें। इसके अलावा लहसुन के स्प्रे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 2-3 लहसुन को मिक्सर ग्राइंडर में ग्राइंड कर लें। ग्राइंड करने के बाद उस पेस्ट को छान लें और उसका रस अलग निकाल लें। फिर उस रस को एक बोतल में भर लें और छिपकलियों से छुटकारा पाने के लिए उसका इस्तेमाल करें।
संबंधित खबरें
दाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
3 hrs agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
7 hrs agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
9 hrs agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
14 hrs agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoदशहरा पर अपनों को दें खुशियों की सौगात, भेजें ये प्यारे शुभकामना संदेश
1 day agoघर पर सिर्फ 7 दिन में उगाएं सरसों और मूंग के माइक्रोग्रीन्स, यहां जानिए
1 day agoमहानवमी पर अपनों को भेजें सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं, यहां पढ़ें मैसेज
1 day agoफ्रंट हैंड से लेकर बैंक हैंड तक, दशहरा पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
1 day agoदशहरा पर छुट्टी है तो परिवार के साथ करें ये 7 एक्टिविटीज, यादगार बनेगा दिन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines