Methi Jaldi Saaf Karne Ka Tarika: मेथी इस मौसम में सबसे ज्यादा खाई जाती है. इसका स्वाद ही बढ़ जाता है, खासकर सब्जी बहुत ही ज्यादा अच्छी लगती है. हालांकि, कई लोग मेथी के पराठे भी खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसे साफ करना एक बड़ा टास्क है. ऐसा इसलिए क्योंकि मेथी की पत्तियों में मिट्टी, धूल और छोटे-छोटे कण इतने चिपके होते हैं. इसे निकालते वक्त कई बार धोते-धोते हाथ थक जाते हैं. ऊपर से, अगर ठीक से साफ न हो, तो सब्जी में किरकिराहट भी महसूस होती है. ऐसे में एक छोटी-सी ट्रिक आपका काम बेहद आसान कर सकती है. यह तरीका मेथी को चुटकियों में बिल्कुल साफ कर देता है और सब्जी का स्वाद दोगुना कर देता है.
क्यों चिपकती है मेथी में मिट्टी?
मेथी की पत्तियां जमीन से जुड़ी होती है. इसलिए इसमें बहुत ही ज्यादा मिट्टी पाई जाती है. कई बार मिट्टी के महीन कण मेथी पर चिपक जाते हैं. पत्तियों के बीच मिट्टी चिपक जाती है, जिसे साफ करना मुश्किल हो जाता है. इसी वजह से इसे धोने में ज्यादा मेहनत लगती है.
इसे भी पढ़ें- बाबा रामदेव ने बताया कैसे 1 महीने में 15 से 20 किलो वजन हो सकता है कम, रोजाना चबाने होंगे ये हरे पत्ते
धोने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
- कई लोग धोने से पहले मेथी काट लेते हैं. इससे मिट्टी और पानी सब पत्तों में चिपक जाता है.
- गुनगुने पानी से मिट्टी को साफ करने की कोशिश करें.
- इसके लिए एक टब में बाउल में पानी भरें और 1 चम्मच नमक मिलाकर भिगो दें.
- ऐसा करने से पत्तों की गंदगी जल्दी निकलती है. कीड़े, बैक्टीरिया या धूल ऊपर आ जाती है.
- यह मेथी को और अधिक हाइजेनिक बनाता है. इसके बाद पत्तों को बाहर निकालकर पानी को साफ करें.
इससे क्या फायदा होगा?
- मिट्टी पत्तों से बहुत ही जल्दी हट जाएगी.
- खाना बनाते समय किरकिराहट महसूस नहीं होगी.
- मेथी ज्यादा हाइजेनिक रहेगी और मेहनत कम लगेगी.
इसे भी पढ़ें- रोजाना पैरों पर लगाएं ‘पतंजलि की क्रैक हील क्रीम’ फटी और रूखी एड़ियों से मिलेगा छुटकारा
संबंधित खबरें
लौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
2 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
16 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
18 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
18 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
21 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
23 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 day agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 day agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines