Methi Paratha Recipe: सर्दी का मौसम करीब आ गया है और मौसम में अचानक आई गिरावट भी हमारी थाली में तरह-तरह की मौसमी सब्जियां लेकर आती है। ऐसी ही एक सब्जी है मेथी (मेथी के पत्ते) वे आयरन, पोटेशियम, विटामिन ए और सी जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरे हुए हैं, और उनमें अत्युत्तम पाचन गुण भी हैं। मेथी परांठे, मेथी छोले से लेकर मेथी साग, मेथी पुरी और भी बहुत कुछ – इसका इस्तेमाल सर्दियों के मौसम में कई तरह के व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है।
आपने सुबह के नाश्ते को बहुत ही हेल्दी और टेस्टी बनाने के लिए ये डिश बिलकुल परफेक्ट है। इसलिए आज हम आपको सुबह के नाश्ते को टेस्टी और हेल्दी बनाने वाली इजी मेथी थेपला रेसिपी (Methi Thepla Recipe) बता रहे हैं।
मेथी थेपला रेसिपी सामग्री (Methi Paratha Recipe Ingreidents)
- डेढ़ कप गेंहू का आटा
- आधा कप बारीक कटी हुई मेथी
- 3 टेबल स्पून बारीक कटा हरा धनिया
- 1 टेबल स्पून दही
- 1 टेबल स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- आधा टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 2 टी स्पून तेल
- नमक स्वादानुसार
मेथी थेपला रेसिपी विधि (Methi Thepla Recipe Process)
- 1. मेथी थेपला रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, बारीक कटी हुई मेथी, हरी धनिया, दही, लाल मिर्च, नमक, हल्दी और धनिया पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर मिक्स कर लें।
- 2. इसके बाद थेपले के मिश्रण में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर ओक नरम आटा गूंथ लें, फिर उस पर तेल लगाकर 15-20 मिनट के लिए सेट होने दें।
- 3. अब पहले से रखें हुए आटे की छोटी छोटी लोईयां बनाएं और सूखे आटे को लगाकर बेलन की मदद से रोटी की तरह बेल लें।
- 4. अब तवा गर्म करें और फिर उसपर पहले से बेला हुआ थेपला डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तेल लगाकर सेंक लें।
- 5. इसके बाद तैयार थेपले को प्लेट में निकालें और ठंडे-ठंडे दही या आम के छुंदें के साथ गर्मगर्मा सर्व करें।
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
10 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
19 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
19 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
20 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
20 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
22 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
22 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines