Methi Papdi Recipe: नए साल के अवसर पर अपने घर में कुछ स्पेशल बनाने या घर के सदस्यों को कुछ चटपटा खिलाने का सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या बनाएं तो अब ये बिना किसी चिंता के एक खास रेसिपी अपना सकते हैं। घर के सदस्य अगर चटपटा खाना पसंद करते हैं तो आप मेथी पापड़ी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने की विधि बेहद आसान है और खाने में ये काफी स्वादिष्ट होती है। आइए मेथी पापड़ी बनाने की विधि बताते हैं।
और पढ़िए – Soyabean Chilli खाकर बच्चे हो जाएंगे आपके फैन! ये रही आसान रेसिपी
Methi Papdi Ingredients in Hindi
- एक बड़ा चम्मच- कसूरी मेथी
- 150 ग्राम- मेदा
- 200 ग्राम- बेसन
- 5 से 6- हरी मिर्च
- 1/4 चम्मच- मीठा सोडा
- नमक- स्वादानुसार
- एक छोटा चम्मच अजवाइन
Methi Papdi Recipe in Hindi
सबसे पहले एक बाउल लें या चाहें तो कोई बड़ा बर्तन भी ले सकते हैं। अब इसमें मैदा और बेसन डाल दें। इसके बाद थोड़ा नमक, मेथी और अजवाइन डाल दें। इसके बाद इसमें हल्का सा तेल और सोडा मिला दें। अब सभी को अच्छे से मिक्स करते हुए आंटा गूंथ लें। आप चाहें तो हरा धनिया, अदरक और हरी मिर्च को बारीक काटकर इन समाग्री में मिक्स कर सकते हैं और फिर आटा गूंथ सकते हैं। इसे 10 मिनट के लिए ढ़क्कर छोड़ दें।
पापड़ी बनाने के लिए गैस पर कढ़ाही रखें। इसमें पूड़ी तलने जितना तेल गर्म कर लें। अब आटे की लोईयां बनाएं और फिर पूड़ी बेल लें। इसके बाद गर्म तेल में पूड़ियां डालकर छान लें। ध्यान रहे आपको इसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करना है। इस तरह से मेथी की पापड़ी तैयार हो जाएंगी। आप इसे किसी भी तरह से खा सकते हैं। हरी चटनी या चाय के साथ इसे खाने का मजा दुगना बढ़ सकता है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
43 mins agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 hr agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
4 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
5 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
6 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
7 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
8 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
22 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines