हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mental Stress: ये 4 चीजें तनाव दूर करने में मददगार, 30 दिनों में दिखेगा असर!

Mental Stress: अगर आप खुद को तनाव से दूर रखना चाहते हैं, तो अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करके अपने दिमाग को एक्टिव बना सकते हैं। इसके साथ ही आपका शरीर भी हेल्दी रहेगा।

विज्ञापन
Mental Stress

Mental Stress: आज के समय में बिजी और खराब लाइस्टाइल के कारण स्ट्रेस होना आम बात है। हर उम्र में लोगों स्ट्रेस तो होता ही है इसमें से कुछ पॉजिटिव होते हैं, तो कुछ नेगेटिव। पॉजिटिव अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी करते समय स्ट्रेस ले रहे है या फिर किसी जरूरी काम को लेकर परेशान है, लेकिन समस्या तब होती है जब ये जरूर से ज्यादा बढ़ जाता है और ये अपके हेल्थ को नुकसान पहुंचाने लगता है। कई लोग तनाव के कारण शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से बीमार हो जाते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इस परेशानी को बढ़ने से समय इलाज किया जाए। आइए जानते हैं कि डिप्रेशन से बचने के लिए आप किन-किन आसान तरीकों को अपना सकते हैं।

पूरी नींद लें

अगर आप तनाव से दूर रहना चाहते हैं, तो रात में 7 से 8 घंटे की नींद लें। एक अच्छी नींद नहीं लेते हैं तो दिनभर थकान महसूस होने लगती है और पर्याप्त नींद आपके मूड, मेंटल हेल्थ, एनर्जी लेवल और फिजिकल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है।इसलिए अगर आप तनाव से दूर रहना चाहते हैं, तो हर रोज सही से नींद लें।

ये भी पढ़ें- जीरा पानी या धनिया पानी वजन घटाने के लिए कौन-सा ज्यादा बेहतर?

विज्ञापन

योग या एक्सरसाइज करें

तनाव के दौरान आप  एक्सरसाइज,  योग, प्रोग्रेसिव मसल्स रिलैक्सेशन और मेडिटेशन को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर सकते हैं। मेडिटेशन और एक्सरसाइज एक पॉवरफुल रिलैक्सेशन टेकनीक और स्ट्रेस-बस्टर है, जो आपको स्ट्रेस से राहत दिलाने में मदद करता है और दिमाग को एक्टिव रखता है।

कुछ नया सीखें

तनाव को कम करने के लिए आप जब भी समय मिले उस समय कुछ नया सीखने की कोशिश करें। जब हम कुछ नया सीखते हैं तो हमारा दिमाग एक्टिव बना रहता है और हम अपने स्किल्स को भी डेवलप्ड कर पाते हैं। साथ ही जब हम वो काम करते हैं जो आपको पसंद है तो आप खुद को एक्टिव और अपने मन को शांत रख पाते हैं, जो तनाव से दूर रखने में मदद करता हैं।

विज्ञापन

हेल्दी डाइट लें

हेल्दी डाइट आपके शरीर और दिमाग दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। आप जितना ज्यादा जंक फूड और पैकेज्ड फूड खाते हैं आपका दिमाग उतना ही कम एक्टिव होता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियां और फलों को शामिल करना चाहिए, जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से हेल्दी रह सकें।

ये भी पढ़ें- चौलाई के साग के 4 चमत्कारी फायदे, दिल की ये ‘दवा’ खून भी बढ़ाएगी

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola