हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

तनावपूर्ण एनवायरनमेंट में डिप्रेशन से कैसे रहें दूर? एक्सपर्ट ने दिए ये सुझाव  

तनावपूर्ण एनवायरनमेंट में डिप्रेशन से खुद को बचाने के लिए आपको मानसिक, शारीरिक और सामाजिक स्तर पर कुछ हेल्दी रुटीन को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।  

विज्ञापन
Mental Health

लगातार भागदौड़ भरी लाइफ और तनावपूर्ण एनवायरनमेंट के कारण कई लोग अपने मेंटल हेल्थ पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसके कारण कई बार तनाव, चिंता और बर्नआउट की समस्या बढ़ जाती है। लगातार तनाव के कारण ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारी मोटापा, चिंता और डिप्रेशन जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एमबीबीएस, एमडी, गोल्ड मेडलिस्ट और फोर्टिस अस्पताल, मानेसर, गुरुग्राम में कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट डॉ. नेहा अग्रवाल क्या सुझाव देती हैं?

टाइम फिक्स करें

डॉक्टर बताती हैं कि काम करना और लगातार बिजी रहना बर्नआउट का कारण बन सकता है। एक स्ट्रक्चर लेकिन फैक्सिबल रुटीन बनाने के काम, परिवार और आराम के लिए समय तय करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप एक लिस्ट तैयार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में लूज मोशन बढ़ने के 5 कारण? जानें शुरुआती संकेत, लक्षण और बचाव

माइंडफुलनेस रहें

माइंडफुलनेस रहना और मेडिटेशन करना आपके मेंटल हेल्थ के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं।  इसके लिए अपने रुटीन में ध्यान, सांस लेने और अन्य कई सारे योगा को शामिल कर सकते हैं। इससे आपका मन शांत रहता है और साथ ही आप सही फैसले से पाते हैं।

हेल्दी फूड खाएं

दिमाग को हेल्दी और एक्टिव रखने के लिए आप अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, आवश्यक विटामिन, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और प्रोबायोटिक्स से भरपूर  फूड को शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही पूरे दिन में 7 से 8 पानी जरूर पिएं।

डिजिटल ओवरलोड को कम करें

अपने दिमाग को हेल्दी रखने के लिए डिजिटल जुड़ाव को कम करें। लगातार डिजिटल जुड़ाव आपकी एनर्जी को खत्म कर सकता है, इसलिए सीमाएं तय करें, स्क्रीन टाइम कम करें और समय पर ब्रेक लें।

एक्सपर्ट की सलाह जरूरी

जब मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाए तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूरी हो जाती है। साइकेट्रिस्ट जरूरत के अनुसार दवा और थेरेपी सहित एविडेंस-बेस्ड ट्रीटमेंट्स की सलाह देते हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली एम्स में महिला पेशेंट के लिए नया फरमान, टेस्ट के लिए पूरी हो ये शर्त

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें