Mental Health Healthy Tips: आज की बिजी लाइफ में मानसिक तनाव कितना ज्यादा रहता है। इसका बात का अंदाजा आप अगर किसी ऑफिस में वर्क करते है या फिर किसी पारिवारिक समस्या से जूझ रहे हैं तो लगा सकते है। वैसे मानसिक समस्या कई कारणों से हो सकती है और एक हेल्दी लाइफ के लिए मेंटल हेल्थ का सही रहना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से निपटने के लिए कुछ चीजों का सेवन करके इनसे बचा जा सकता है। जिनमें अंडे और अनानास के साथ कई पोषक तत्व शामिल है। जिन्हें हर किसी को जानना चाहिए, जिनकी मदद से इस प्रॉब्लम से बचा जा सकता है।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए अंडे का सेवन
मानसिक स्वास्थ्य को सही रखने के लिए अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन बी 2, बी 12, कोलीन, आयरन और ट्रिप्टोफैन का गुण होता है, जिनके कारण माइंड मैमोरी काफी तेजी के साथ बढ़ती है।अगर आप भी स्वस्थ्य दिमाग चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट अंडे का सेवन करें। मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में अंडे की काफी अहम भूमिका होती है। ब्रेन के लिए एक सुपरफूड्स विटामिन है। ये दिमाग के सेल्स को अंदर से स्वस्थ रखने के साथ ही मेमोरी बूस्टर भी है। इसका सेवन करने से आपका खराब मूड आसानी के साथ सही हो सकता है।
अनानास का मानसिक स्वास्थ्य के लिए सेवन
अनानास का जूस एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व डिप्रेशन की समस्या से छुटकारे देते हैं। इसका सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यह अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन का एक अच्छा स्रोत है जो सेरोटिन, एक हैप्पी हार्मोन का उत्पादन करता है, जिससे खराब मूड को सही करने में सहायता मिलती है।
दूध का इस्तेमाल मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
दूध मानसिक सेहत के लिए बेहतर माना जाता है। इसे पीने से तनाव को कम किया जा सकता है। दूध में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन (मट्ठा और कैसिइन सहित) आपको तृप्त और संतुष्ट महसूस कराते हैं, जिससे आपको भूख लगने पर बिस्तर पर नहीं जाना पड़ता। वहीं, स्किम्ड डेयरी, फर्मेंट डेयरी और छाछ दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। एक रिसर्च की माने तो अगर आप डेयरी दूध पीते हैं तो मस्तिष्क में ग्लूटाथियोन (जीएसएच) का स्तर बढ़ जाता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो मस्तिष्क को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली कुछ नुकसानों से बचाने में मदद करता है और साथ ही बीमारियों से भी बचाता है। इसलिए ब्रेकफास्ट में ओट्स के साथ थोड़ा सा दूध लेना फायदेमंद हो सकता है। दूध में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन (मट्ठा और कैसिइन सहित) आपको तृप्त और संतुष्ट महसूस कराते हैं, जिससे आपको भूख लगने पर बिस्तर पर नहीं जाना पड़ता।
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
8 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
11 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
12 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
13 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
15 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
16 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
18 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines