Menstrual cup : अक्सर आप में से बहुत सी महिलाएं या लडकियां पीरियड के दौरान हैवी फ्लो की परेशानी फेस करती होंगी। ऐसे में अगर आप पैड का इस्तेमाल करती हैं तो रुक जाइये और पहले हमारे इस आर्टिकल को पढ़िए। असल में आज हम आपको इस आर्टिकल में एक नई रिसर्च के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके मुताबिक़ हैवी पीरियड फ्लो में पैड के बदले मेंस्ट्रुअल डिस्क को ज्यादा इफेक्टिव और हेल्पफुल बताया गया है।
क्यों है मेंस्ट्रुअल डिस्क इफेक्टिव? (Menstrual cup)
बीएमजे सेक्सुअल एंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ जर्नल की रिसर्च स्टडी के मुताबिक़ मासिक धर्म की हैवी ब्लीडिंग के दौरान मेंस्ट्रुअल डिस्क को बहुत इफेक्टिव माना गया है।
साथ ही, रिसर्च में इसे एक इंडिकेटर के तौर पर भी बताया गया है जो एक्सेसिव ब्लीडिंग यानि कि ज्यादा खून बह जाने का भी अंकित देता है। रिसर्च में मेंस्ट्रुअल हाइजीन के लिए इस डिस्क को बहुत बेहतर और एक नया बदलाव लाने वाला बताया गया है।
क्या है हैवी ब्लीडिंग का मापदंड?
एक डाटा के अनुसार, हर 3 में से 1 महिला को हैवी ब्लीडिंग की प्रॉब्लम झेलनी पड़ती है जिसके चलते महिलाओं को कई तरह की बीमारियां जैसे ब्लीडिंग डिसऑर्डर्स और फिब्रिओड्स का सामना करना पड़ता है।
अब तक पैड और टैम्पोन के बेस पर अननेचुरल ब्लीडिंग को मापने के लिए पिक्टोरियल ब्लड लॉस असेसमेंट चार्ट (पीबीएसी) का इस्तेमाल किया जाता रहा है। हालांकि डिस्क, कप और एब्सॉरबेन्ट पैन्ट्स को इस तरीके में शामिल नहीं किया गया है।
कैसे की गई रिसर्च?
वहीं, रिसर्च में बताया गया है कि मेंस्ट्रुअल डिस्क की क्षमता जांचने के लिए 21 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले मेंस्ट्रुअल हाइजीन प्रोडक्ट्स को चुना गया जिसके बाद यह निकलकर सामने आया कि भारी रक्त प्रवाह को रोकने के लिए मेंस्ट्रुअल डिस्क की कैपेसिटी तकरीबन 61 ml है।
इसके साथ ही, अगर JIGGY ब्रांड का मेंस्ट्रुअल डिस्क यूज़ किया जाए तो वो 80 ml तक हैवी ब्लीडिंग रोक सकता है। वहीं, एब्सॉरबेन्ट पैन्ट्स में सबसे काम यानि कि मात्र 2 ml तक रक्त प्रवाह रोकने की क्षमता है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
3 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
6 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
10 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
13 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines