Menopause: मेनोपॉज एक ऐसी स्थिति है जो 40 से 45 साल की उम्र में महिलाएं में होना आम बात है, लेकिन इस दौरान महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि महिलाओं के लिए उनके पेरिमेनोपॉज या मेनोपॉज के दौरान हेल्दी डाइट लेना कितना जरूरी होता है। वीडियो में न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता ने कुछ ऐसे फूड को लेने की सलाह दी है जो आपके घर पर ही मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप आप किन-किन फूड को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?
ब्रेकफास्ट को स्किप न करें
वे बताती हैं कि अगर आप मेनोपॉज से बचना चाहते हैं, तो कभी भी ब्रेकफास्ट को स्किप न करें। इसमें आप कुछ आसान से तवे पर बनने वाले डिश को शामिल कर सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि ये हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर हो। वे कहती हैं कि ये तो आपको भी पता है कि आपकी रसोई में कौन सी डिश आसानी से बन सकती है, जिसे आप मिक्सर और ब्लेंडर का इस्तेमाल किए बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- खाने में फ्रेश क्रीम को इन 3 तरीकों से करें शामिल, जानें घर पर बनाने की विधि
मूंगफली
न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता मेनोपॉज वाली महिलाओं को नाश्ते के रूप में मूंगफली खाने की सलाह देती हैं। वह बताती हैं कि चाय या कॉफी के साथ एक मुट्ठी मूंगफली खाने से शरीर हेल्दी रहता है, डाइजेशन, स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं। ये आदत चिड़चिड़ापन को कम करने में भी मदद कर सकती है, जो मेनोपॉज के दौरान होने वाली एक आम समस्या है।
फलियां
अंत में न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता ने मेनोपॉज वाली महिलाओं के लिए एक आसानी से मिलने वाली सब्जी जैसी की फलियों को रात के खाने में शामिल करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि रात के खाने में आप चावल को फलियों की सब्जी और घर के बने छाछ के साथ ले सकते हैं। इस खाने को डाइट में शामिल करने से रात में गैस की समस्या नहीं होती है और आप एक अच्छी नींद ले पाते हैं।
ये भी पढ़ें- देर से उठने वाले लोगों का दिमाग होता है तेज! रिसर्च में आया सामने
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
17 mins agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 hr agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
15 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
17 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
18 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
20 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
20 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
20 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
22 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines