---विज्ञापन---

Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर लगानी है मेहंदी? ये हैं खूबसूरत डिजाइन

Mehndi Designs: मेहंदी भारतीय त्योहारों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कोई भी त्यौहार हो लड़कियां/महिलाएं मेहंदी जरूर लगवाती हैं। रक्षाबंधन का पर्व जल्द ही आने वाला है। लड़कियां कई दिन पहले से ही राखी की तैयारी शुरू कर देती हैं। उनके दिमाग में कई बातें चलती रहती हैं, जैसे- भाई को राखी कैसे बांधें, किस […]

---विज्ञापन---

Mehndi Designs: मेहंदी भारतीय त्योहारों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कोई भी त्यौहार हो लड़कियां/महिलाएं मेहंदी जरूर लगवाती हैं। रक्षाबंधन का पर्व जल्द ही आने वाला है। लड़कियां कई दिन पहले से ही राखी की तैयारी शुरू कर देती हैं। उनके दिमाग में कई बातें चलती रहती हैं, जैसे- भाई को राखी कैसे बांधें, किस तरह की ड्रेस पहनें, किस तरह का मेकअप करें और किस डिजाइन की मेहंदी लगाएं? ऐसे में अगर आप राखी पर लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे डिजाइन लेकर आए हैं, जो बेहद सिंपल हैं और हाथों की खूबसूरती भी बढ़ा देंगे।

मंडला डिजाइन

मंडला मेहंदी डिजाइन इन दिनों ट्रेंड में है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपनी शादी में यह मेहंदी डिजाइन लगाई थी। यह बहुत ही सिंपल डिजाइन है। इसे लगाने के बाद यकीनन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी।

---विज्ञापन---

झुमका डिजाइन

झुमका मेहंदी डिजाइन भी इन दिनों ट्रेंड में है। यह बहुत ही स्टाइलिश डिजाइन है। यह बहुत ही स्टाइलिश डिजाइन है। आप अपने हाथों पर इयररिंग्स के आकार में मेहंदी रचा सकती हैं।

मोर मेहंदी डिजाइन

अगर आपको हाथों में भरी मेहंदी पसंद है तो आप मोर मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। यह लेटेस्ट होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी है। यकीनन इसे लगाने के बाद आपके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लग जाएगी।

---विज्ञापन---

कंगन डिजाइन

कंगन मेहंदी डिजाइन काफी लेटेस्ट होने के साथ-साथ बहुत स्टाइलिश भी है। आप अपने हाथों में कंगन बनवा सकती हैं, इससे आपके हाथ भरे-भरे और खूबसूरत दिखेंगे।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Wishes: राखी के ये 10 खास मैसेज, भाई-बहन के रिश्ते में लाएंगे मिठास

---विज्ञापन---

मिनिमल डिजाइन

इस रक्षाबंधन पर आप मिनिमल मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। आप अपनी हथेली पर इस बार राखी बांधते हुए भाई-बहन के हाथों का आकार भी बनवा सकती हैं।

पोट्रेट डिजाइन

रक्षाबंधन पर आप अपने हाथों पर भाई-बहन की साथ वाली पोट्रेट भी हाथों पर बनवा सकती हैं। आजकल हाथों पर पोर्ट्रेट बनवाने का काफी चलन है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 30, 2023 07:43 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola