सावधान! बार-बार बालों में मेहंदी लगाना पड़ सकता है भारी, जानें साइड इफैक्ट्स

Mehendi Side Effects: बालों में मेहंदी लगाने से बालों का रंग बदल जाता है। अक्सर, लोग इसे हेयर कलर की जगह इस्तेमाल करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि ज्यादा मेहंदी लगाने से आपके बाल डैमेज भी हो सकते हैं? अगर नहीं, तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें।

Mehandi

Mehendi Side Effects: सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए बालों में मेहंदी लगाई जाती है। हालांकि, मेहंदी को बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ कारण हैं जो इस बात का सबूत देते हैं कि बालों में मेहंदी का ज्यादा इस्तेमाल इनकी सेहत को खराब कर सकता है। बालों में बार-बार मेहंदी लगाने से आपको फायदे के बजाय झेलने पड़ सकते हैं कई नुकसान। यहां जानिए इसके नुकसान।

विज्ञापन

बालों में ज्यादा मेहंदी लगाने के साइड-इफैक्ट्स

ड्राई हेयर्स

विज्ञापन

ज्यादा मेहंदी लगाने से बाल ड्राई और रूखे होने लगते हैं। मेहंदी हमारे बालों की जड़ों में मौजूद नेचुरल ऑयल्स को सोख लेती है जिससे ड्राईनेस की समस्या बढ़ जाती है। मेहंदी बालों के प्रोटीन को भी नष्ट कर देती है।

बेजान बाल

विज्ञापन

मेहंदी का सीमित इस्तेमाल सही है, मगर ज्यादा लगाने से बालों की नमी गायब हो जाती है। बाल पूरी तरह बेजान, रूखे और दोमुंहे हो जाते हैं। धीरे-धीरे आपके बाल इतने फ्रिजी हो जाते हैं कि कंघी करने में भी मुश्किल होती है।

विज्ञापन

बालों का रंग बदलना

बालों में ज्यादा मेहंदी लगाने से बालों का असली रंग उड़ने लगता है और पूरे बाल मेहंदी के रंग के होने लगते हैं। मेहंदी बालों के प्राकृतिक रंग को फीका कर देती है, जिससे आपके बाल आर्टिफिशियल और नकली दिखने लगते हैं।

विज्ञापन

दूसरा रंग बदलने में भी समस्या

विज्ञापन

मेहंदी का ज्यादा इस्तेमाल करने से बालों पर इसका रंग इतना गहरा हो जाता है कि आप दूसरा कलर करने पर भी इसे हटा नहीं पाते हैं। इससे हम अपने बालों पर कोई और रंग करने में असफल रहते हैं। अगर केमिकल वाले रंग का प्रयोग मेहंदी वाले बालों पर करेंगे, तो उनका रंग बिल्कुल अजीब हो जाएगा।

बाल झड़ना

विज्ञापन

लगातार बालों में मेहंदी लगाने से हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। मेहंदी बालों को जड़ से कमजोर कर देती है, जिससे बाल गिरने लगते हैं। इसलिए, बालों पर जरूरत से ज्यादा मेहंदी का प्रयोग सही नहीं है।

बालों में मेहंदी लगाने का सही तरीका क्या है?

  • बालों में मेहंदी सिर्फ महीने में एक बार ही लगाई जानी चाहिए।
  • कभी भी बालों में मेहंदी 40 मिनट से ज्यादा देर के लिए नहीं लगानी चाहिए।
  • मेहंदी लगाने के बाद बालों में अच्छा सा हेयर मास्क लगाना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- घर पर अबॉर्शन खतरनाक, 6 नुकसान या जाएगी जान, गर्भपात के समय इन बातों का ख्याल रखें

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ