Mawa Kachori Recipe: मीठे के शौकिन को कुछ भी मीठा मिल जाए, तो उनकी बल्ले-बल्ले हो जाती है। इसलिए आज हम आपके लिए मावा कचौरी की रेसिपी लेकर आए है, जिससे आप आसानी से मावा कचौरी घर पर बना सकते हैं।
मावा कचौरी बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और ये बहुत-ही आसानी से बन भी जाती हैं। इसलिए ये रेसिपी आपके लिए कारगर हो सकती है। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर कैसे बनाते हैं मावा कचौरी।
साम्रगी
मैदा- 250 ग्राम (2 कप), घी- 1/4 कप, मावा- 1 कप (250 ग्राम) मायन के लिए, चीनी पाउडर- 1/2 कप, चीनी- 1 कप, काजू- 5 से 6, बादाम- 5 से 6, पिस्ता- 5, इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच, घी- कचौरी तलने के लिए
विधि
मावा कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में मैदा में मायन के लिए घी डालना है और घी को मैदे में अच्छे से मिला लें। इसके बाद मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूथ लें, इसके बाद आटे को ढककर रख दें और काजू, बादाम, पिस्ता को बारीक काट लें।
इसके बाद कड़ाही को गैस पर गर्म करें और इसमे मावे को डाले और धीमी आंच पर मावे को भून लें। जब मावे से घी निकलने के साथ एक सोंधी सी खुश्बू आने लगे, तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। इसके बाद मावा ठंडा होने पर इसमें बारीक कटे काजू, पिस्ता, बादाम और चीनी मिला लें।
इसके बाद चाशनी बनाने के लिए एक भगोने में एक कप चीनी और आधा कप पानी डालकर पकाएं और इसको चलाते रहें। इसके बाद जब चाशनी बन जाएं, तो इसमें गुथे मैदे को हल्का मसलते हुए मिला लें और छोटी छोटी लोइया तोड़कर अलग कर लें।
इसके बाद फिर से कड़ाही में घी गरम होने के लिए रख दें और मैदे की लोई को गोल करके हथेलियों से दबाकर फैला ले, साथ ही इसे कटोरी जैसा आकार दें सकते हैं। इसके बाद इसमें मावे की स्टफिंग को भर लें। साथ ही इस स्टफिंग को बंद करते हुए इसे हथेलियों से हल्का सा दबाकर चपटा बना लें।
इसके बाद इम्हें कड़ाही में तलने के लिए डाल दें और धीमी आंच पर कचौरी को अल्ट पलट करके गोल्ड ब्राउन होने तक सेंक लें और इन्हें चाशनी में डाल दें। इसके बाद जब इनमें चाशनी भर जाएं, तो इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। इसके बाद इसमें काजू बादाम पिस्ता डालकर इसे सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
10 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
14 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
15 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
17 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
18 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
21 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines