हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Matar Pulao Recipe: नाश्ते में बनाए स्वाद से भरा मटर पुलाव, जानें आसान रेसिपी

विज्ञापन
Matar Pulao Recipe

Matar Pulao Recipe: मटर पुलाव एक ऐसा भारतीय व्यंजन है, जिसे खाने के लिए सब तैयार रहते हैं। किसी भी मौसम में इसको खाने का मजा ही अलग होता है और इसको बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

इसलिए इसको बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती और इसे खाकर सब खुश भी हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए इसकी बेहद आसान और शानदार रेसिपी लेकर आए है, जिससे आप इसे आसानी से बना सकते हैं।

और पढ़िए –Propose Day: करना है प्यार का इकरार? गिफ्ट के साथ ऐसे करें इजहार

विज्ञापन

साम्रगी

हरी मटर के दाने- 1.5 कप, बासमती चावल- 1 कप (200 ग्राम) (भीगे हुए), काजू- 10 से 12, हरा धनिया- 1 से 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ), घी- 3 से 4 टेबल स्पून, अदरक- 1 इंच टुकड़ा (पतले लंबाई में कटे हुए), नींबू- 1, साबुत गरम मसाले- 15 काली मिर्च, 2 बड़ी इलायची, 5 लौंग, 2 टुकड़े दालचीनी, हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई), जीरा- ½ छोटी चम्मच, गरम मसाला- ½ छोटी चम्मच, नमक- 1.25 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

बनाने की विधि

मटर पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कुकर को गरम कर लें और इसमें घी डालकर इसे गरम होने दें और फिर इसमें जीरा डाल दें और गैस को कम कर दें, जिससे जीरा फूल जाएं और मोटा हो जाएं।

विज्ञापन

इसके बाद इसमें बड़ी इलायची को और बाकि मसाले जैसे- काली मिर्च, लौंग और दालचीनी साथ ही अदरक, हरी मिर्च और काजू भी डालकर हल्का सा भून लें। इसके बाद जब यह सारे मसाले भून जाएं तो इसमें मटर के दाने डाल दें और मटर को लगातार चलाते हुए 1 मिनट तक भून लें।

और पढ़िए –Hair Oil: मजबूत-घने बालों के लिए अपनाएं ये हेयर ऑयल, मिलेगा गजब का फायदा

विज्ञापन

इसके बाद इसमें उबले हुए चावल को डाल दें और एक मिनट तक पकाएं। फिर इसमें 1.5 कप पानी, नमक, गरम मसाला और नींबू का रस डालकर मिला दें और कुकर बंद करके पुलाव को 1 सीटी आने तक पकाएं।

इसके बाद गैस को बंद कर दें और कुकर का अधा प्रैशर खत्म होने तक रहने दें और फिर इसे हल्के हाथों से चला लें और 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें। इसके बाद आप इसमें हरा धनिया भी दाल सकते हैं और इसे सर्व कर सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola