24 घंटे में मस्से से छुटकारा कैसे मिलता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया इस एक तेल को लगाने से हट जाएगा Massa

Skin Tags Home Remedies: आयुर्वेदिक डॉक्टर विवेक जोशी ने बताया है कि किस तरह 24 घंटों में मस्सा हटाया जा सकता है. डॉक्टर ने ऐसे तेल का जिक्र किया है जो बाजार में आसानी से मिलता है और मस्से पर रामबाण साबित होता है.

Massa Hatane Ka Tarika Skin Tags

मस्से को जड़ों से खत्म करने के लिए क्या करें? Image Credit - Freepik

Massa Hatane Ka Tarika: स्किन टैग्स या वॉर्टस त्वचा की ऊपरी सतह पर गांठ की तरह दिखते हैं. गर्दन, गले, चेहरे, पीठ या हाथ-पैर पर कहीं भी ये मस्से हो सकते हैं. इन मस्सों (Skin Tags) से छुटकारा पाने के लिए कौन से सटीक आयुर्वेदिक नुस्खे आजमाए जा सकते हैं बता रहे हैं आयुर्वेदिक डॉक्टर विवेक जोशी. डॉ. विवेश जोशी ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करके बताया है कि मस्से से छुटकारा पाने का सटीक नुस्खा क्या है. आइए डॉक्टर से ही जानते हैं 24 घंटों में मस्सा हटाने के लिए किस तेल (Oil) का इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

24 घंटे में कैसे हटाएं मस्सा | How To Remove Skin Tags In One Night

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि मस्सा हटाने के लिए आपको टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) का इस्तेमाल करना होगा. टी ट्री ऑयल को सीधा मस्से यानी स्किन टैग्य या वॉर्ट्स पर लगाएं. इस तेल को रोजाना मस्से पर लगाना है और उसे बैंडेज से कवर कर देना है. डॉक्टर ने कहा कि अगर आपकी इम्यूनिटी अच्छी होगी तो 24 घंटों के भीतर ही आपको रिजल्ट नजर आने लगेगा.

विज्ञापन

आपको यह तेल मस्से पर सुबह और शाम एक बार लगाना है. कई लोगों के मस्से 24 घंटे में ही निकल जाते हैं और कुछ लोगों को कुछ दिनों या हफ्तों तक इस नुस्खे को आजमाने पर असर नजर आ सकता है.

आयोडीन भी आ सकता है काम

विज्ञापन

मस्सा हटाने के लिए आयोडीन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. कई बार स्किन टैग्स यानी मस्से शरीर में आयोडीन की कमी से निकलने लगते हैं. ऐसे में बाजार से आयोडीन लाकर आप इसे मस्से पर लगा सकते हैं और मस्सा बैंडेज से कवर कर सकते हैं. यह नुस्खा रात के समय आजमाकर देखें. एक बार लगाने से भी असर दिख सकता है या कई बार इसका इस्तेमाल करना पड़ सकता है.

एपल साइडर विनेगर

विज्ञापन

डॉक्टर ने मस्सा हटाने के लिए एक और नुस्खा (Massa Home Remedies) शेयर किया है. यह नुस्खा है एपल साइडर विनेगर. सेब का सिरका यानी एपल साइडर विनेगर लेकर इसे सीधा मस्से पर लगा लें. इसे सिर्फ मस्से पर लगाएं उसकी आस-पास की त्वचा पर नहीं. इसे दिन में 2 से 3 बार लगाएं और जब तक मस्सा नहीं हट जाता इसे तबतक लगाया जा सकता है.

आयुर्वेदिक डॉक्टर विवेक जोशी का कहना है कि इन तीनों में से एक नुस्खा भी आजमा लिया तो आपको रिजल्ट मिल जाएगा और मस्सा जड़ से साफ हो जाएगा.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ