Masoor Dal Recipe: खाने में अगर दाल ना हो, तो खाने का मजा अधूरा होता है। इसलिए इंडिया के हर घर में दाल तो जरूर बनती ही है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ स्वाद के लिए ही दाल बनाई जाती है, इससे सेहत को भी कई फायदे मिलते है और इसमें मौजूद प्रोटीन आपको बीमारियों से दूर रखता हैं।
हर रोज आप दाल तो अलग-अलग बना सकते हैं, लेकिन रोज-रोज एक जैसे स्वाद से कोई भी बोर हो सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए दाल की बेहतरीन रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे खाने से आपकी दाल का स्वाद भी बदलेगा और आप बोर भी नहीं होंगे।
चटपटी मसालेदार दाल बनाने के लिए आपको कुछ साम्रगी की जरूरत होती है। आज हम आपको मसूर की दाल की रेसिपी बताने जा रहे है, जिससे खाकर आप भी स्वाद के दिवाने हो जाएंगे।
और पढ़िए – शुगर को कंट्रोल करने से लेकर कई तरह से सेहतमंद है रागी, जानिए इसकी हलवा रेसिपी
मसूर की दाल की रेसिपी के लिए जरूरी सामग्री
मसूर दाल- 1 कटोरी, हरी मिर्च- 2, हल्दी- 1/2 टी स्पून, तेजपत्ता- 1, सूखी लाल मिर्च- 2, पंच फोरन मसाला- 1 टी स्पून, हरा धनिया- 1 टेबलस्पून, सरसों तेल- 1 टेबलस्पून, नमक- स्वादानुसार
विधि
मसूर की दाल बनाने के लिए सबसे पहले आपको दाल को अच्छे से धोना हैं और फिर इसको आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें, जिससे दाल फूल जाए और आसानी से पक सके। इसके बाद प्रेशर कुकर में दाल को डाल दें और इसमें हल्दी, नमक और हरी मिर्च डालकर ढक्कन बंद कर गैस पर पकने के लिए रख दें।
और पढ़िए – अगर चीज खाने के बहुत नुकसान है तो फायदे भी कुछ कम नहीं, शौकीन लोगों को जाननी चाहिए ये बातें
इसके बाद दो सीटी आने तक इसको पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। इसके बाद आपको इसका मसाला तैयार करना हैं और इसके लिए आप एक कडाही लें लें और उसमें तेल डाल दें। इसके बाद जब यह गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, तेज पत्ता, हल्दी और गरम मसाला पकाएं।
इसके बाद इसमें भूने हुए मसाले को मिक्स कर दें और इसे धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद आप इसमें हरा धनिया भी डाल सकते है और इसे रोटी और चावल के साथ खाने के लिए परोस सकते हैं।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
14 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
20 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
21 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 days agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines