Health Tips: सर्दियों के मौसम में ठंड की वजह से कुछ लोगों को बार-बार पेशाब जाना पड़ता है। कई बार लोग हर एक घंटे में बाथरूम जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है की दिन में हमें कितनी बार पेशाब जाना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में लोगों को ज्यादा बार यूरिनेशन की जरूरत होती है, क्योंकि इस दौरान लोगों का पसीना कम निकलता है और शरीर से एक्स्ट्रा पानी पेशाब के जरिए ही बाहर निकलता है। इसलिए सर्दियों में ज्यादा पेशाब लगता है, लेकिन कई बार हर घंटे पेशाब जाना किसी बीमारी के कारण भी हो सकता है।
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एक दिन में 7 से 8 बार पेशाब जाना आम बात है। लेकिन अगर किसी को हर घंटे पेशाब जाना पड़ रहा है तो ये नॉर्मल नहीं है। इसे फ्रिक्वेंट यूरिनेशन माना जाता है। सर्दियों में लोग ज्यादा चाय या कॉफी पीने लगते हैं, जिनमें ड्यूरेटिक प्रॉपर्टी होती हैं।
इसके अलावा 40 से 45 की उम्र के बाद प्रोस्टेट बढ़ने की परेशानी पैदा हो सकती है। कई हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह से भी लोग बार-बार पेशाब जाने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें।
ये भी पढ़े- शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
इन चीजों का सेवन करें कम
वहीं यूरोलॉजिस्ट बताते हैं कि लोगों को सर्दियों में गर्मियों के मुकाबले पेशाब ज्यादा लगता है। इसे कंट्रोल करने के लिए चाय या कॉफी का सेवन कम करना चाहिए। डायबिटीज को कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आपको यूरिन इंफेक्शन है, तो अपने डॉक्टर के पास जाकर टेस्ट करना चाहिए ताकि समय रहते इसका इलाज किया जा सके।
कैसे पाएं इससे छुटकारा
इस बीमारी के इलाज के लिए सबसे पहले आपको यूरोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए। ये आपको फिजिकल एग्जामिनेशन के बाद कुछ दवाएं दे सकते हैं। इसके बाद पेशाब का फ्लो टेस्ट, अल्ट्रासाउंड और यूरिन टेस्ट, शुगर लेवल टेस्ट करा सकते हैं। इन टेस्ट की रिपोर्ट्स के बाद पता चल जाएगा कि आपको क्या समस्या है। इसके बाद आपको बीमारी के अनुसार दवा दी जाएगी, ताकि आप फ्रिक्वेंट यूरिनेशन की समस्या से छुटकारा पा सकें।
ये भी पढ़ें- Chandni Bhabhda ने घरेलू नुस्खों से कैसे पाया PCOD से छुटकारा? इंस्टाग्राम पर शेयर की जर्नी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
14 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
16 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
16 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
19 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
20 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
22 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
23 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
23 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines