Malai Paneer Recipe In Hindi: पनीर दूध से बना एक डेयरी प्रोडक्ट है जोकि रिच प्रोटीन और फाइबर का एक अच्छा सॉर्स होता है। इसलिए आमतौर पर पनीर की मदद से घरों में कई डिशेज जैसे- पनीर टिक्का, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, पनीर रोल या पनीर पुलाव आदि बनाई जाती हैं।
लेकिन क्या कभी आपने मलाई पनीर का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मलाई पनीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद टेस्टी और लजीज होता है। अगर आप चाहें तो इस डिश को करवा चौथ(Karwa Chauth) डिनर में बनाकर मजा ले सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मलाई पनीर (Malai Paneer Recipe) बनाने की रेसिपी-
मलाई पनीर बनाने की सामग्री-
- 2 कप पनीर
- 1 प्याज
- 1/2 कप मलाई/क्रीम
- 1 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1/4 टी स्पून गरम मसाला
- 1/2 टी स्पून कसूरी मेथी
- 1/4 टी स्पून हल्दी
- 2-3 टेबल स्पून हरा धनिया कटा
- 2 टेबलस्पून तेल
- स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – Bombay Toasty Recipe: शाम की भूख को तुरंत शांत कर देगा लाजवाब बॉम्बे टोस्टी, नोट करें रेसिपी
मलाई पनीर बनाने की रेसिपी- (Malai Paneer Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले पनीर लेकर चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें बारीक कटी प्याज डालकर नरम और सुनहरा होने तक भून लें।
- फिर आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ सेकंड तक खुशबू आने तक पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें।
- फिर आप इसको अच्छी तरह से मिलाकर करीब 1 मिनट तक पका लें।
- इसके बाद आप इसमें क्रीम डालें और अच्छी तरह से मिलाकर मीडियम आंच पर पकाएं।
- फिर आप इसमें गरम मसाला के साथ ही बाकी के सूखे मसाले और स्वादानुसार नमक डालें।
- इसके बाद आप इसको करीब 2-3 मिनट तक और पकाकर गैस बंद कर दें।
- अब आपकी स्वादिष्ट मलाई पनीर बनकर तैयार हो गई है।
- फिर आप इसको हरी धनिया पत्ती गार्निश करके गर्मागर्म रोटी या पराठे के साथ परोसें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
36 mins agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
6 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
7 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
8 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
10 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines