Makhana Benefits: रोजाना 1 मुट्ठी मखाना खाने से मिलेंगे 7 लाभ, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

Makhana Benefits: मखाना एक ट्रेंडिंग नाश्ता या हेल्दी स्नैक माना जाता है, जो अपने हेल्दी फैक्टर्स के चलते जाना जाता है। मखाना प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, आयरन और जिंक जैसे तत्वों से भरपूर होता है। रोजाना इसे खाने से शरीर को ये 7 समस्याएं कभी नहीं होती हैं।

makhana benefits

makhana benefits

Makhana Benefits: मखाना प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है। फॉस्फोरस, आयरन और जिंक जैसे न्यूट्रिएंट्स भी इसमें मौजूद हैं। मखाने को पावरहाउस फूड आइटम माना जाता है। ये पोषक तत्व शारीरिक कामों को करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसे कई तरह से खाया जा सकता है। जैसे सादा बिना नमक, बिना मसाले या फिर इसकी चाट बनाकर भी लोग खाते हैं। डिजर्ट में भी मखाने की खीर शामिल है। मखाना खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं रोज 1 मुट्ठी मखाने खाने से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं।

विज्ञापन

रोज 1 मुट्ठी मखाने खाने से मिलेंगे ये 7 लाभ

मसल ग्रोथ

मखाने कैल्शियम, प्रोटीन और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत हैं। रोजाना 1 मुट्ठी मखाने आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। हर दिन मखाना खाने से हड्डियों की स्ट्रेंथ भी अच्छी होती है। मखाने खाने से मसल ग्रोथ भी होती है। मखाने आपकी मांसपेशियों की ताकत बढ़ाते हैं। जिम जाने वाले लोगों को मखाने खाने की सलाह दी जाती है ताकि बॉडी बिल्डिंग में मदद मिले।

विज्ञापन
makhana benefits

makhana benefits

इम्युनिटी बूस्टर

मखाने एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। मखाने में विटामिन, जिंक और मैग्नीशियम उच्च मात्रा में होते हैं, जो आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करते हैं। मखाने खाने से आप मौसमी बीमारियों तथा इंफेक्शन के खतरे से बच सकते हैं।

विज्ञापन

पाचन शक्ति को मजबूत करें

मखाने में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। डेली मखाने खाने से मल त्याग करने में हो रही समस्याएं कम होती हैं। मखाने आपको कब्ज और गैस जैसी सभी पेट की समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं।

अच्छी स्किन के लिए

मखाने में मौजूद एंटी-एजिंग गुणों से आपकी स्किन लम्बे समय तक जवां रहती है। आपकी त्वचा में ड्राइनेस या फंगल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। मखाने एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होते हैं। ये स्किन के पोषण को पूरा करने में सहायक होते हैं।

विज्ञापन

हार्ट हेल्थ

मखाने हार्ट हेल्थ के लिए भी बड़े फायदेमंद होते हैं। मखाने खाने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल बैलेंस रहता है। मखाने मैग्नीशियम और फॉस्फोरस का सोर्स हैं। इसे खाने से खून के ब्लड वेस्लस शांत रहते हैं।मखाने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं। इसलिए रोज 1 मुट्ठी मखाने खाना फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

नियंत्रित ब्लड शुगर लेवल

मखाने खाने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी मखाने लाभदायक होते हैं। मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ये खून में शुगर घुलने के प्रोसेस को स्लो कर देता है।

वेट लॉस

मखाने में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। मखाने फाइबर युक्त होते हैं। मखाने वजन कम करने वाले लोगों के लिए सबसे टेस्टी और फायदेमंद स्नैक माने जाते हैं, जिसे वो जितना मर्जी खा सकते हैं। मखाने इन लोगों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करेंगे और वजन भी नियंत्रित रखेंगे।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ