Makhana Kheer Recipe: मखाने का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए, तनाव को कम करने के लिए, वजन बढ़ाने या कम करने आदि के लिए मखाने का सेवन काफी अच्छा (Makhana Benefits) माना जाता है। आमतौर पर लोग मखाने ऐसे ही खा लेना पसंद करते हैं। जबकि, कई लोग मखाने को रोस्ट या उसकी खीर बनाकर खाना पसंद करते हैं।
अगर आपको मखाने की खीर पसंद है तो इसे बनाने की आज हम आपके लिए एक स्पेशल रेसिपी (Makhana ki Kheer kaise banaye) लेकर आए हैं, जिसे खाकर मेहमान या घर के सदस्यों का दिल आप तुरंत जीत सकते हैं। आइए मखाने की खीर बनाने की रेसिपी बताते हैं।
और पढ़िए – यात्रा में जाना हो या कुछ झटपट बनाना हो, मेथी थेपला रेसिपी है बेस्ट! जानें रेसिपी
Makhana Kheer Ingredient in Hindi
- आधा कप- मखाना
- 3 कप- फुलक्रीम दूध
- 2 से 3- केसर
- 2 चम्मच- घी
- 1 चम्मच- इलायची पाउडर
- स्वादानुसार चीनी
- बारीक कटा हुआ काजू
- बारीक कटा हुआ बादाम
- बारीक कटा हुआ पिस्ता
Makhana Kheer Recipe
- एक पैन में दो चम्मच घी डालकर मखानों को पहले हल्का फ्राई कर लें।
- अब फ्राई मखानों को एक प्लेट में निकालकर रख दें।
- अब गैस पर एक दूसरा पैन रखें और उसमें दूध डालकर उबाल लें।
- दूध में उबाल आने के बाद इसमें फ्राई मखानें डाल दें।
- इसके बाद दूध में बारीक कटे बादाम, काजू और पिस्ता भी मिक्स कर दें।
- गैस की आंच कम करके इसे तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ा ना हो जाएं।
- इस दौरान खीर को लगातार चलाते भी रहें, ऐसे ना करने पर दूध जल सकता है।
- दूध में गाढ़ापन दिखने के बाद इसमें 1 चम्मच इलायची पाउडर मिला दें।
- इसके बाद अपने स्वादानुसार चीनी भी मिलाकर थोड़ी देर तक पका लें।
- गाढ़ी खीर होने पर गैस बंद करें और ऊपर से इसमें केसर भी डालकर चला दें।
- इस तरह से मखाने की खीर तैयार हो जाएगी।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
7 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
10 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
15 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
15 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
17 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines