Makhana Dosa Recipe: सुबह का ब्रेकफास्ट हेल्दी होने के साथ न्यूट्रिशन से भरपूर होना चाहिए। इससे सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ता है और आप पूरे दिन अच्छा महसूस करते हैं। बात करें मखाने की तो इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए अच्छा भी है। मखाने में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी जैसे गुण होते हैं। इसके जरिए ब्लड शुगर कंट्रोल में रहने के साथ हड्डियां मजबूत होती हैं।
इतना ही नहीं ये दिल की सेहत के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। अगर आप पौष्टिकता से भरपूर नाश्ता करना हैं तो मखाने का डोसा ट्राई कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट के तौर पर मखाना डोसा एक परफेक्ट फूड डिश है, जिसे बनाना बेहद आसान है। आइए मखाना डोसा की रेसिपी जानते हैं।
Makhana Dosa Recipe Ingredients in Hindi
- मखाना (1 कप भुना हुआ)
- फ्रूट सॉल्ट (1/2 छोटा चम्मच)
- गाढ़ी खट्टी दही (1/2 कप)
- चावल का आटा (1/2 कप)
- सूजी (1 कप)
- नमक (स्वादानुसार)
और पढ़िए – Shahi Tukada Recipe: मीठे के हैं शौकीन तो ब्रेड से बनाएं रबड़ी शाही टुकड़ा, जानें विधि
Makhana Dosa Recipe in Hindi
- मखाना डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मखाना, रवा (सूजी), भिगे हुए चावल, दही, 1 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और 10 से 12 मिनट के लिए रख दें। अब इस पेस्ट को 1/2 कप पानी के साथ इसे मिक्सी में पीसकर चिकना घोल जैसा तैयार कर लें।
- डोसा बनाने के लिए अब बैटर को प्याले में निकाल लें। इसमें ईनो डालकर मिक्स कर लें। ये बैटर फुल जाएगा अब इसे एक नॉन स्टिक गर्म तवे पर तेल को ग्रीस करके डालें।
- इसके बाद तवे पर 2 चम्मच बैटर डालें और एक तरफ से गोल घुमाते हुए फैलाएं और फिर दूसरी तरफ पलट दें। इस तरह से मखाना डोसा तैयार हो जाएगा। अब आप मखाना डोसा को सांभर और चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 hr agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
15 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
16 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
18 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
19 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
19 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
20 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
21 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
22 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines