हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ब्यूटी नहीं…जिंदगी बचाने के लिए बना था मेकअप, बेहद दिलचस्प है इसके जंगल से फैशन रैंप तक पहुंचने का इतिहास

बदलते समय के साथ-साथ मेकअप को सजावट के लिए भी इस्तेमाल किया जाने लगा. इस बीच डार्क एज में चर्च ने मेकअप को धार्मिक दृष्टि से गलत मानकर प्रतिबंधित कर दिया.

विज्ञापन

Makeup History: मेकअप का ट्रेंड आज से नहीं, बल्कि सदियों पहले से है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेकअप प्रोडक्ट का आविष्कार अनजाने में हुआ था. जी हां, दुनियाभर में कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स हैं, जिनमें से कुछ की कीमत तो आम आदमी की बजट से भी बाहर है. मेकअप का वैश्विक बाजार अरबों रुपये का है, भारत समेत दुनिया के कई देश इसके बड़े उपभोक्ता हैं. हालांकि मेकअप का इस्तेमाल करने वाले लोगों को भी मालूम नहीं है कि इसे फैशन के लिए नहीं, बल्कि इंसानों के सर्वाइवल के लिए बनाया गया था. आज के समय ये सिर्फ मॉडर्न फैशन का टूल बनकर रह गया है, आइए जानते हैं आखिर अनजाने में कैसे हुई थी मेकअप की शुरुआत?

जंगल से फैशन रैंप तक कैसे पहुंचा मेकअप?


दरअसल, हजारों साल पहले मानव विकास के दौरान अर्ली ह्यूमंस जंगलों में छिपने के लिए चेहरे पर नेचुरल पिग्मेंट्स लगाते थे, जैसे- रेड क्ले, ऐश और डस्ट समेत कई चीजें. इसके अलावा सूरज की तेज रोशनी से बचने के लिए भी कई लोग अपनी आंखों के नीचे और चेहरे पर अलग-अलग तरह के कलरफुल पिग्मेंट्स लगाते थे. इससे उन्हें कीट-पतंग और डस्ट जैसी चीजों से सुरक्षा मिलती थी. ऐसा भी माना जाता था कि बुरी आत्माओं को दूर रखने के लिए भी ऐसे मेकअप का इस्तेमाल किया जाता था. वहीं, इजिप्ट जैसी जगहों पर मेकअप द्वारा अपनी पहचान साबित करने का एक ट्रेडिशन था, जिससे अलग-अलग वर्ग के ट्राइब्स को पहचाना जाता था.

चर्च ने कर दिया था बैन


हालांकि बदलते समय के साथ-साथ मेकअप को सजावट के लिए भी इस्तेमाल किया जाने लगा. इस बीच डार्क एज में चर्च ने मेकअप को धार्मिक दृष्टि से गलत मानकर प्रतिबंधित कर दिया. इसके बाद ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने मेकअप का इस्तेमाल अपने चेहरे पर दाग को छिपाने के लिए किया, लेकिन 20वीं सदी की शुरुआत में फिल्मों में मेकअप का चलन तेजी से बढ़ा, कई एक्ट्रेसेस सुंदर दिखने के लिए मेकअल प्रोडक्ट लगाने लगीं. फिल्मों में मेकअप के आने से इसका मतलब ही बदल गया, दुनियाभर में लोगों ने इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. आम लोग भी एक्ट्रेसेस की तरह दिखने के लिए मेकअप का अपनी दिनचर्या में इस्तेमाल करने लगे. भारत में भी फिल्मों में मेकअप के ट्रेंड ने यहां भी इसका बाजार तैयार कर दिया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola