Chhath Puja 2022 Prasad: दिवाली के अगले दिन से ही छठ पूजा की शुरूआत हो जाती हैं। छठ पूजा चार दिन तक चलने वाला लोक पर्व होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए छठ पूजा के लिए रसिया प्रसाद बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। रसिया प्रसाद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान होता है। ये छठ पूजा की एक पारंपरिक स्वीट डिश है, तो चलिए जानते हैं रसिया प्रसाद (How To Make Rasiya Prasad) बनाने की रेसिपी-
रसिया प्रसाद बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 2 कप चावल
- 2 कप गुड़ (स्वादानुसार)
- 3 टेबलस्पून सूखा नारियल कद्दूकस
- 2 तेजपत्ता
- 2 टी स्पून दूध
- 4-5 इलायची
रसिया प्रसाद कैसे बनाएं? (How To Make Rasiya Prasad)
- रसिया प्रसाद बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में गुड़ के टुकड़े टोड़कर डाल दें।
- फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर घोल बना लें।
- इसके बाद आप गुड़ को पानी में हाथ से अच्छी तरह से मसलते हुए घोल लें।
- फिर आप एक छननी की सहायता से गुड़ के पानी को छान लें।
- इसके बाद आप एक बड़े बर्तन में गुड़ का छना पानी डाल लें।
- फिर आप इसको मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
- इसके बाद जब पानी में उबाल आ जाए तो आप इसमें 1-2 चम्मच दूध डालकर धीमी आंच पर उबालें।
- फिर आप दूध के बर्तन के किनारे पर जमा सफेदी का हटा दें।
- ऐसे आपको गुड़ के पानी का एकदम साफ रस निल जाएगा।
- इसके बाद आप इस रस में तेजपत्ता डालकर पका लें।
- फिर आप चावल को भी साफ करके अच्छी तरह से धो लें।
- इसके बाद आप चावल को गुड़ वाले पानी में डालकरमीडियम आंच पर पकाएं।
- फिर आप इसमें कद्दूकस सूखा नारियल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप चावल पकने के बाद आप इसमें कुटी हुई इलायची डालें।
- फिर आप इसको लगातार चलाते हुए पकाकर गैस बंद कर दें।
- अब आपका प्रसाद के लिए रसिया बनकर तैयार हो गया है।
- फिर आप इसमें तुलसी के पत्ते डालकर भोग लगाएं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
8 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
11 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
15 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
18 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त