How To Get Youthful Skin: हर कोई यंग और जवां त्वचा पाने की चाह रखता है। इसलिए इस चाहत को पूरा करने के लिए लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स या पार्लर में जाकर सर्विस लेते हैं। लेकिन ये सारे प्रोडक्ट्स मंहगे होने के साथ-साथ केमिकल से भी भरपूर होते हैं। जिनसे आपकी स्किन को हार्म हो सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए केला और दही फेस मास्क बनाने और लगाने की विधि लेकर आए हैं। केला और दही में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जिससे आपकी स्किन पर एजिंग के लक्षणों को धीमा करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपको क्लेयर और पिंपल फ्री स्किन पाने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा दही एक नेचुरल क्लींजर की तरह भी काम करता है। वहीं केला आपकी त्वचा की रंगत को सुधारकर चमक भरता है। इसलिए इस फेस पैक की मदद से आपको साफ, यंग और कोमल त्वचा पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं केला और दही फेस मास्क बनाने की विधि-
केला और दही फेस मास्क बनाने की सामग्री-
- केले 1 से 2
- नींबू का रस 5 से 6 बूंद
- दही 2 बड़े चम्मच
अभी पढ़ें – गर्मी में तुरंत रिफ्रेशिंग और एनर्जेटिक फील कराएगी टेस्टी फ्रूट आइसक्रीम, ये रही रेसिपी
केला और दही फेस मास्क बनाने की विधि- (How To Use Banana And Curd For Anti-Aging)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले 2 केलों को छील लें।
- फिर आप इनको मिक्सर जार में पीसकर अच्छी तरह से मैश कर लें।
- इसके बाद आप केले के पेस्ट में 2 चम्मच दही डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें करीब 5 से 6 बूंदे नींबू के रस की डाल दें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर फेस पैक बना लें।
- इसके बाद आप इस फेस पैक को एक ब्रश की सहायता से अपने साफ चेहरे पर लगाएं।
- इस बात का ख्याल रहे कि पैक आपकी आंखों पर न लगे।
- फिर आप इस पैक को लगाकर कम से कम 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद आप चेहरे को साफ पानी की मदद अच्छी तरह से वॉश कर लें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए आप इसको सप्ताह में कम से कम 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
11 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
12 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
12 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
14 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
15 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
15 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
16 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
19 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
19 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines