Corn Suji Balls Recipe In Hindi: अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और स्नैक में कुछ इंस्टेंट बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कॉर्न-सूजी बॉल्स बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। कॉर्न-सूजी दोनों प्रोटीन जैसे सेहतमंद गुणों का भंडार होते हैं।
इसके अलावा ये एक ग्लूटन फ्री फूड है इसलिए इसको आप डाइटिंग के दौरान बिना सोचे खा सकते हैं। ये स्वाद में बेहद टेस्टी और कुरकुरे लगते हैं।
इसको आप केवल 15 मिनट में बनाकर घर वालों को खिला सकते हैं। ये गर्मागर्म चाय के साथ बहुत टेस्टी लगती है। बच्चे भी इसके स्वाद को बेहद पसंद करते हैं और पेटभर खाते हैं, तो चलिए जानते हैं कॉर्न-सूजी बॉल्स बनाने की रेसिपी-
कॉर्न-सूजी बॉल्स बनाने की सामग्री-
- 1 कप ब्रेड क्रंब्स
- 1 कप सूजी
- 3 बड़े चम्मच कॉर्न के दाने उबले हुए
- 1 कप दूध
- आधा कप पनीर
- तलने के लिए तेल
- बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 कप मैदा
- 1/2 चम्मच चाट मसाला
- आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- ऑप्शनल लाल मिर्च पाउडर
कॉर्न-सूजी बॉल्स बनाने की रेसिपी- (Corn Suji Balls Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें सूजी डालें और सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें दूध डालकर कुछ देर तक सूजी के ड्राई होने तक पका लें।
- फिर आप इसमें उबले हुए कॉर्न, पनीर, हरी मिर्च, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें चाट मसाला, नमक और धनिया पत्ती डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर गैस बंद कर दें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर को एक बाउल में निकालकर थोड़ी देर ठंडा होने दें।
- फिर आप इस मिक्चर के छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर तैयार कर लें।
- इसके बाद आप एक बाउल में मैदा, थोड़ा सी काली मिर्च पाउडर और नमक डालें।
- फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- इसके बाद आप एक प्लेट में ब्रेड क्रंब्स डालें।
- फिर आप तैयार बॉल्स को ब्रेड क्रंब्स में अच्छी तरह से लपेट लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें तैयार बॉल्स डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- अब आपके टेस्टी और कुरकुरे कॉर्न-सूजी बॉल्स बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इसको चाय या लाल या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 hr agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
10 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
10 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
11 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
11 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
13 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
13 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines